Headlines

मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल- आकाश चोपड़ा:कमेंटेटर बोले- सभी सिलेक्टर्स की एक राय हैं; भुवनेश्वर के चयन के बाद चर्चा थी




कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है। 49 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि अजित अगरकर अकेले शमी की वापसी के खिलाफ नहीं थे। इस पर सभी सिलेक्टर्स एक राय थे। आकाश ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वनडे में शमी की संभावित वापसी पर भी बात की। 36 साल के भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे पर जगह मिलने के बाद शमी की वापसी पर काफी चर्चा हो रही है। आकाश ने कहा- सिलेक्टर्स से बात की, सभी की राय एक जैसी चोपड़ा ने कहा- ‘अगर भुवी वापस आए हैं, तो क्या शमी भी आएंगे? हमें खुद को धोखा देना होगा, अगर हम मानें कि एक व्यक्ति सभी को रोक रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं था कि सिर्फ वही शमी को चुनने के खिलाफ थे और बाकी सभी उन्हें चुनना चाहते थे। यह संभव नहीं है, क्योंकि यह पांच सदस्यीय चयन समिति है। मैंने चयनकर्ताओं से बात की है और सभी की राय एक जैसी है।’ उन्होंने आगे कहा, “ऐसा नहीं है कि चेयरमैन ने अचानक कुछ कहा और बाकी सभी उससे सहमत हो गए।” टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं शमी मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने उस मैच में एक विकेट लिया था। शमी ने अब तक खेले 197 इंटरनेशनल मैचों में 462 विकेट झटके हैं। उनके 64 टेस्ट में 229 विकेट हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *