Headlines

रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर:नॉर्त्या की 2023 के बाद वापसी, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 का ऐलान




साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। यह मुकाबला गुरुवार से डरबन में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट से उबरने और फिटनेस हासिल करने के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। अनरिख नॉर्त्जे 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट डरबन में होगा। दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और आखिरी मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। सीरीज के तीनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए अहम हैं। दोनों टीमें मजबूत शुरुआत कर सीरीज में लय बनाना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए अनुभव और युवा प्रतिभा से संतुलित टीम चुनी है। तेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे। एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वियान मुल्डर और मार्को यानसन ऑलराउंड विकल्प के तौर पर टीम को संतुलन देंगे। काइल वेरेन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में केशव महाराज और साइमन हार्मर की स्पिन जोड़ी होगी। इनके साथ अनरिख नॉर्त्जे और मार्को यानसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। रबाडा इस साल मई के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने के बाद से किसी भी स्तर पर नहीं खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और अनरिख नॉर्त्जे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *