Headlines

रिपोर्ट- बुमराह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं:पंड्या को दूसरी टीम से बदलने की संभावना; अगले हफ्ते रिव्यू मीटिंग में फैसला




जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बन सकते हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा के ट्रेड की भी चर्चा है। इसके अलावा, मुख्य कोच महेला जयवर्धने समेत कोचिंग स्टाफ में बदलाव हो सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी मुद्दों पर अंतिम फैसला अगले हफ्ते इंग्लैंड में होने वाली रीव्यू मीटिंग में लिया जा सकता है। इस बैठक में अंबानी परिवार के साथ फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। जसप्रीत बुमराह कप्तानी की रेस में सबसे आगे मुंबई इंडियंस 2027 सीजन के लिए स्थायी कप्तान बनाना चाहती है। टीम किसी अस्थायी या कामचलाऊ कप्तान के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहती। कप्तानी की रेस में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे हैं। पिछले तीन सीजन में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। तिलक वर्मा का नाम भी चर्चा में है, लेकिन टी-20 में उनकी हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही। साथ ही, माना जा रहा है कि कम उम्र में कप्तानी मिलने से उनकी बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है। बुमराह पहले भी जता चुके हैं कप्तानी की इच्छा IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के नहीं होने पर बुमराह ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। उस समय उन्होंने कहा था, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से पहले मैं भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बन जाऊंगा।’ बुमराह टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं बुमराह भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ टेस्ट में भारत को जीत दिलाई थी। नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन से पहले वह मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी भी थे। इसलिए 2027 सीजन के लिए उन्हें कप्तान बनाने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है। 2026 में 9वें स्थान पर रही टीम 2025 में चौथे स्थान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस का 2026 सीजन निराशाजनक रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही। महेला जयवर्धने की वापसी के बाद भी प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ। ड्रेसिंग रूम में अनबन और लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। अगले हफ्ते होने वाली बैठक में जयवर्धने के भविष्य पर फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी नए सीजन से पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर सकती है। हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर भी नजर मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई IPL फ्रेंचाइजी उन्हें लेना चाहती हैं। अगले हफ्ते होने वाली बैठक के बाद ही हार्दिक के भविष्य की तस्वीर साफ होगी। चर्चा सिर्फ हार्दिक तक सीमित नहीं है। भारत के एक पूर्व कप्तान को लेकर भी ट्रेड की अटकलें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस से संपर्क में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *