Headlines

रेवाड़ी में ₹36.18 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:महाराष्ट्र का रहने वाला; अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी राशि




रेवाड़ी जिला साइबर पुलिस ने 36.18 लाख की साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी। जिसकी पहचान महाराष्ट्र गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी के रूप में हुई है। अब पुलिस को बाकी आरोपियों की तलाश है। मामले में पुलिस मध्यप्रदेश के तीन और उत्तर प्रदेश के एक आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी शहर निवासी धीरज शर्मा ने पिछले साल 23 अगस्त को शिकायत की थी। जिसमें बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। जिसके बाद अंकित से संपर्क किया। अंकित ने उसे शेयर मार्केट में निवेश कर मोटे मुनाफे के टिप्स दिए। इसके बाद उससे अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए। एक महीने में ट्रांसफर करवाई राशि शिकायत में बताया कि उससे 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 तक 10 बैंक खातों में कुल 36,18,080/- रुपये ट्रांसफर करवाए। शेयर मार्केट में उसके खाते में लगभग 4.33 करोड़ रुपये दर्शाए गए। जब उसने राशि निकलाने का प्रयास किया तो उससे 10 लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। जिससे उसे अपने साथ ठगी का अहसास होने पर साइबर पुलिस को शिकायत दी। इन्हें गिरफ्तार कर चुकी पुलिस साइबर पुलिस मामले में अब तक मध्यप्रदेश इंदौर के शीलनाथ कैंप शंकर बगीचा निवासी हर्ष कदम, इंदौर विद्या पैसेल एयरपोर्ट निवासी दीपक चौहान व राजगढ़ चारागंज तलेनी निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा और यूपी रामपुरा के मोहल्ला तांडोला टांडा निवासी फैजान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मामले में महाराष्ट्र गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव के मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *