Headlines

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान: हार्दिक की जगह लेंगे, 5 IPL खिताब जिताए; 11 सीजन संभाली टीम की कैप्टेंसी – Rohit Sharma Reappointed Mumbai Indians Captain


स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा को 3 साल बाद फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

रोहित इससे पहले 11 सीजन तक मुंबई की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2013 से 2023 तक टीम की कप्तानी की थी। उनकी लीडरशिप में टीम ने 5 IPL ट्रॉफी जीती। इसके अलावा 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था।

रोहित ने तिलक को कप्तान बनाने का सुझाव दिया था

रोहित के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले फ्रेंचाइजी ने उनसे बातचीत कर कप्तान बनने को कहा। इस पर रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने को सुझाव दिया था। हालांकि टीम के बार-बार रिक्वेस्ट पर रोहित इस डिसिजन पर राजी हो गए।

2013 में पहली बार कप्तानी, उसी में चैंपियन बनाया

रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती 6 मैचों में मुंबई को 3 जीत मिली थीं। पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला किया और कप्तानी छोड़ दी।

उस समय मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 26 साल के रोहित शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी।

रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने उसी सीजन IPL का खिताब जीत लिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला IPL खिताब था।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

रोहित IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 281 मैचों में 7,329 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 2 शतक और 49 अर्धशतक हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 9,336 रन के साथ पहले और शिखर धवन 6,769 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई एक बार प्लेऑफ में पहुंची

फ्रेंचाइजी ने 27 नवंबर 2023 को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ा और फिर कप्तान बनाया। लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन नहीं सुधरा। ड्रेसिंग रूम में अनबन की स्थिति बनी और कुछ रिपोर्ट्स में गुटबाजी की बातें भी सामने आईं। हालांकि, इस पर टीम या मैनेजमेंट ने कुछ नहीं कहा।

टीम की लगातार बदलती रणनीतियों का असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा। हार्दिक की कप्तानी में पिछले 3 सीजन में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंची। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 39 मैच खेले हैं, लेकिन 15 में ही जीत हासिल कर सकी।

हार्दिक पंजाब गए, अर्शदीप ट्रेड के जरिए मुंबई में शामिल

मुंबई ने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड के जरिए भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। वे 18 करोड़ रुपए की फीस पर मुंबई से जुड़ेंगे। दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए हैं। उनकी नई फीस 18 करोड़ रुपए तय की गई है, जो पहले 16.35 करोड़ रुपए थी।

मुंबई ने कोचिंग स्टाफ बदला, पोलार्ड हेड कोच बने

IPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पूरे कोचिंग स्टाफ बदल दिए। महेला जयवर्धने की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड हेड कोच बने। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनाए गए हैं।

इनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए

मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं।

मुंबई की रिटेंशन लिस्ट

अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.