Headlines

लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या:2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी




भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने जबरा फैन पर प्यार लुटाते और उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज के रहने वाले रवि कुमार ने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए दो महीने तक ट्रैवल किया। आखिरकार रवि की मुलाकात हार्दिक से हो गई। हार्दिक ने उसे मदद का भरोसा दिया है। हार्दिक से मिलने का रवि का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। रवि के मुताबिक, करीब दो महीने पहले वह हार्दिक की एक झलक पाने की उम्मीद में लखनऊ से मुंबई पहुंचा था, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और वह मुंबई से बेंगलुरु तक पहुंच गया। आखिरकार, पैदल करीब 2400 किलोमीटर चलने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उसकी यह लंबी तलाश पूरी हुई और उसकी मुलाकात हार्दिक पंड्या से हो गई। रवि ने बताया कि हार्दिक ने उसे घर लौटने के लिए 19 तारीख का फ्लाइट टिकट भी दिलवाया था, लेकिन बदकिस्मती से एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में उसका टिकट कहीं गिर गया। जब भावुक हो गए हार्दिक पंड्या मुलाकात के दौरान जब हार्दिक ने रवि के संघर्ष और उसकी जिंदगी की कहानी सुनी, तो वह बेहद भावुक हो गए। एक बड़े भाई की तरह उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाकर रवि के लिए फ्लाइट के टिकट का दोबारा इंतजाम करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपनेपन के साथ रवि से पूछा कि अगर उसे किसी और चीज की भी जरूरत है, तो वह बेझिझक बता सकता है। हार्दिक का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। संघर्षों से भरी है रवि की जिंदगी रवि कुमार की निजी जिंदगी शुरू से ही कठिनाइयों से भरी रही है। उन्होंने बताया कि जब वह महज दो साल के थे, तभी उनके माता-पिता का साया सिर से उठ गया था। वर्तमान में उनके परिवार में एक बड़ा भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं। रवि के दिल में पिछले 6 सालों से हार्दिक पंड्या के प्रति दीवानगी है। शुरुआती दिनों में उनके पास खुद का मोबाइल तक नहीं था, इसलिए वह दूसरों के फोन से मिन्नतें कर हार्दिक के मैच देखा करते थे। बाद में उन्होंने दिन-रात मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक के वीडियो और मैच देखने के लिए मोबाइल फोन खरीदा था। पंड्या ने घर दिलाने का किया वादा फिलहाल रवि अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज में एक किराए के मकान में रहते हैं। बातचीत के दौरान जब रवि ने अपनी आर्थिक तंगी और खुद की छत न होने का दर्द साझा किया, तो हार्दिक पंड्या ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उसे घर दिलाने का भी वादा किया है। मैदान के बाहर हार्दिक पंड्या की इस इंसानियत और बड़े दिल की अब चारों तरफ तारीफ हो रही है और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *