Headlines

लाबुशेन का 11 महीने बाद शतक:89 गेंद पर 111 रन, साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले फॉर्म में लौटे; 76 गेंद पर सेंचुरी




ऑस्ट्रेलिया के नंबर-3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने करीब 11 महीने बाद शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है और उसे 9 अक्टूबर से पहला टेस्ट खेलना है। इससे पहले पोटचेफस्ट्रूम में क्रिकेट साउथ अफ्रीका इनविटेशनल XI के खिलाफ लाबुशेन ने 89 गेंद पर 111 रन की पारी खेली। उन्होंने 76 गेंद पर शतक पूरा किया और 19 चौके लगाए। लंबे समय से बड़ी पारी का इंतजार था लाबुशेन ने इस पारी से पहले करीब 11 महीने से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगाया था। वे कई पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। इस शतक के साथ वनडे या अन्य फॉर्मेट में उनका सेंचुरी का इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनकी सेंचुरी का इंतजार अभी जारी है। लाबुशेन ने आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था। उन्होंने उस पारी में 111 रन बनाए थे। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन गिरा है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 24.69 रही है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने तीन पारियों में 1, 31 और 4 रन बनाए थे। कोच मैकडोनाल्ड ने कहा था- रन चाहिए बांग्लादेश सीरीज के बाद लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर सवाल उठने लगे थे। ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भी साफ कहा था कि बल्लेबाज से रन की उम्मीद है। मैकडोनाल्ड ने कहा था कि बल्लेबाज क्रीज पर कैसा दिख रहा है, यह तभी मायने रखता है जब उसका असर स्कोरबोर्ड पर भी नजर आए। अब लाबुशेन ने वार्म-अप मैच में ही सही, बड़ी पारी खेलकर रन बना दिए हैं। इनविटेशनल XI का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर था हालांकि, लाबुशेन के शतक को टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से पूरी तरह नहीं आंका जा सकता। CSA इनविटेशनल XI का गेंदबाजी आक्रमण उस स्तर का नहीं था, जिसका सामना उन्हें टेस्ट में करना होगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 74 ओवर में 368 रन बनाए। इसके बावजूद लंबे समय बाद शतक लगाना लाबुशेन के लिए अहम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले लाबुशेन के लिए यह पारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाली हो सकती है। पोंटिंग ने कहा था- जगह मुश्किल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हाल में लाबुशेन की खराब फॉर्म पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि टीम में लाबुशेन की स्थिति “लगभग अस्थिर” हो गई है। यह शतक लाबुशेन को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब नहीं है। साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण उन्हें इससे कहीं कड़ी चुनौती देगा। हालांकि, पहले टेस्ट से कुछ दिन पहले बड़ी पारी खेलना उनके लिए सही समय पर आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *