Headlines

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत दावेदार:नासिर हुसैन बोले- पाकिस्तान को फियरलेस क्रिकेट खेलना होगा, इंडिया के लिए रन रेट रहेगा अहम




विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट नासिर ने कहा, पाकिस्तान को भारत जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए अपने सामान्य स्तर से ऊपर उठकर निडर क्रिकेट खेलनी होगी। वहीं, भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के लिहाज से भी बेहद अहम रहेगा। भारतीय बॉलिंग अटैक अलग लेवल का ICC एक्सपर्ट का मानना है कि पाकिस्तान ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेली थी। उस सीरीज में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट में काफी सुधार देखने को मिला था और वह काफी ऊपर गया था। लेकिन जिम्बाब्वे के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए यह समझना होगा कि उनका बॉलिंग अटैक भारतीय बॉलिंग अटैक जैसा मजबूत नहीं है। इसलिए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अपनी रणनीति बदलनी होगी। सामान्य खेल से भारत को हराना नामुमकिन एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ केवल अपने सामान्य स्तर पर ही खेलती है, तो भारतीय टीम उनके लिए बहुत ज्यादा मजबूत साबित होगी। केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि टूर्नामेंट की अन्य बड़ी टीमों जैसे इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए किसी भी टीम को अपने सामान्य स्तर से काफी ऊपर का खेल दिखाना होगा। डरकर खेलने से नहीं बनेगा काम, 120 रन का टारगेट काफी नहीं पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में डरकर या संभलकर क्रिकेट नहीं खेल सकती। अगर पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 120 रनों के आसपास का सामान्य स्कोर बनाती है, तो भारतीय टीम इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लेगी। इसलिए पाकिस्तान को बड़े उलटफेर के लिए निडर होकर खेलना होगा और उनके पास ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो इस सोच के साथ मैदान पर उतर सकें। भारत को दबाव में लाने की रणनीति अपनानी होगी मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को भारतीय टीम पर शुरुआत से ही थोड़ा दबाव बनाना होगा। हर कोई जानता है कि भारतीय खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं और इस ग्रुप में अब उनके ऊपर उम्मीदों का भारी दबाव भी है। पाकिस्तान को इसी दबाव का फायदा उठाने की कोशिश करनी होगी। भारत के लिए यह मस्ट-विन मैच भारतीय टीम जिस ग्रुप में है, उसमें साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो अन्य बेहद मजबूत टीमें भी शामिल हैं। इस कड़े ग्रुप को देखते हुए भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच मस्ट-विन (हर हाल में जीतने वाला) मुकाबला बन जाता है। भारत को न सिर्फ यह मैच जीतना होगा, बल्कि आगे की राह आसान करने के लिए अपने नेट रन रेट को भी काफी बेहतर रखना होगा। शुरुआती मैच में भारत को चौंकाने का मौका अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम को थोड़ा चौंका देती है और उन पर शुरुआती दबाव बना देती है, तो भारतीय टीम बैकफुट पर आ सकती है। ऐसे में भारत सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि वे यह मैच नहीं हार सकते, क्योंकि उन्हें आगे जाकर अभी साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीमों से भिड़ना है। हालांकि, एक्सपर्ट ने साफ किया कि इस सब के बावजूद मैच जीतने के लिए भारत ही उनका पसंदीदा विकल्प है। ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण 12 जून से 5 जुलाई तक जियोस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *