Headlines

वेलिंगटन टेस्ट- दूसरे दिन लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 317/6:हेनरी निकल्स 146 रन पर नाबाद लौटे, आकाशदीप ने फिलिप्स को बोल्ड किया




न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंगटन की पहली पारी में भारत के खिलाफ मजबूत वापसी की है। शुक्रवार को लंच तक कीवियों ने 6 विकेट पर 317 रन बना लिए हैं। हेनरी निकल्स 146 रन पर नाबाद हैं। नाथन स्मिथ उनका साथ दे रहे हैं। पहले सेशन में ग्लेन फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाशदीप ने बोल्ड किया। इसी के साथ छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी टूट गई। कीवियों ने शुक्रवार सुबह 243/5 से आगे खेलना शुरू किया। हेनरी निकल्स ने 113 और ग्लेन फिलिप्स ने 94 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। पहले दिन जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके थे। मैच का स्कोरबोर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *