Headlines

वैभव सूर्यवंशी दुनिया के टॉप-50 टी-20 बल्लेबाजों में शामिल:230 स्थान की छलांग लगाई, शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज




ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया के टॉप-50 बल्लेबाजों में जगह बना ली है। उन्होंने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। वहीं, शुभमन गिल वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। टीम ने इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वैभव सूर्यवंशी 48वीं रैंकिंग पर पहुंचे 15 साल के सूर्यवंशी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में ही ICC मेंस टी-20 बैटिंग रैंकिंग में भारी बढ़त हासिल की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेली गई सीरीज में उन्होंने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इस प्रदर्शन की बदौलत वह 230 स्थानों की छलांग लगाकर 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपने करियर की बेस्ट 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। ईशान किशन टी-20 में टॉप पर बरकरार टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 में 81 रनों की पारी खेलने के बाद उन्होंने अपने करियर की बेस्ट 916 रेटिंग पॉइंट्स हासिल की थी। सीरीज खत्म होने पर वह 910 पॉइंट्स पर रहे, दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान (848 पॉइंट्स) से काफी आगे हैं।
ऑल-टाइम रेटिंग में कोहली और सूर्या को पीछे छोड़ा ईशान की करियर-बेस्ट 916 रेटिंग पॉइंट्स टी-20 इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा ऑल-टाइम रेटिंग है। इस लिस्ट में उनसे आगे केवल भारत के ही अभिषेक शर्मा (931) और इंग्लैंड के डेविड मलान (919) हैं। इस रेटिंग के साथ ईशान ने विराट कोहली (909) और सूर्यकुमार यादव (912) के ऑल-टाइम रेटिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खत्म होने के बाद वनडे रैंकिंग के टॉप पोजिशन पर बदलाव हुआ है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल के मैच न खेलने की वजह से भारत के शुभमन गिल एक बार फिर वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बैटर बन गए हैं। मिचेल इसी साल जनवरी से टॉप स्पॉट पर थे। राशिद खान टॉप वनडे बॉलर बरकरार वनडे बॉलिंग रैंकिंग में नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं राशिद खान टॉप पर बने हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *