Headlines

वैभव सूर्यवंशी बोले- ईशान भैया नहीं जानते मैं विकेट-टेकर हूं:दलीप ट्रॉफी में तीन ओवर में 2 विकेट लिए थे, बल्लेबाजी में फेल रहे




दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक किस्सा शेयर किया है। वैभव ने कहा- विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए ईशान भैया ने मुझे 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा। उनको लगा कि मुझे गेंद देना जोखिम है। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं।’ ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम टॉप-4 में साउथ जोन के खिलाप 30 अगस्त से खेलेगी। वैभव बोले- मैं 5 विकेट ले लूं, तो भी मुझे तीन ओवर ही देंगे वैभव ने BCCI डोमेस्टिक की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा- ‘अगर आप किसी बल्लेबाज से पूछें, तो उसे गेंदबाजी करना पसंद होता है। या किसी गेंदबाज से पूछें, तो उसे बल्लेबाजी करना पसंद होता है।’ वैभव ने कहा- ‘मुझे हमेशा पता था कि अगर मैं पांच विकेट भी ले लूं, तो मुझे गेंदबाजी के लिए सिर्फ तीन ओवर मिलेंगे। इसलिए मैंने जितना अच्छा गेंदबाजी कर सकता था, उतना करने की कोशिश की।’ उन्होंने बताया- ‘मैं बार-बार गेंद को एक ही जगह पर डालने की कोशिश कर रहा था। इसमें बहुत मजा आ रहा था। पिछले मैच में मैंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इसलिए टीम की गेंदबाजी में योगदान देकर बहुत अच्छा लगा।’ ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अपनी कप्तानी छिनने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठकर यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *