![]()
NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को सोमवार को पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने पर बढ़ने वाले सीने के दर्द की शिकायत थी। 85 वर्षीय पवार को खांसी के बाद रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया। उनकी बेटी, बारामती सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने यह जानकारी दी। सुले के मुताबिक, पवार के मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, टेस्ट जारी, फिलहाल निगरानी में रहेंगे रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. पुरवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर पवार को निगरानी में रखा जाएगा। क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन प्ल्यूरिटिक पेन सीने में होने वाला ऐसा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने या छींकने पर आमतौर पर बढ़ जाता है।
Source link
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत:हालत स्थिर, लेकिन हॉस्पिटल में ही रहेंगे; 85 साल के नेता कैंसर सर्वाइवर हैं