Headlines

श्रीलंका से वॉर्मअप मैच से पहले गिल चोटिल:ट्रेनिंग में अंगूठे पर चोट लगी; ग्रासी पिच पर भी विवाद




श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई है। गुरुवार (6 अगस्त) को नेट्स में बल्लेबाजी करते समय तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए गिल के अंगूठे पर गेंद लग गई। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा। ट्रीटमेंट के बाद नेट्स में लौटे गिल शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल स्टाफ ने तुरंत गिल का उपचार किया। राहत की बात यह रही कि उपचार के बाद भारतीय कप्तान फिर से नेट्स में लौटे और उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। फिलहाल चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताया जा रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी के साथ जोखिम नहीं लेना चाहेगा, क्योंकि टीम पहले से ही कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान फिर लगी चोट गिल को एक बार फिर चोट का सामना करना पड़ा। स्लिप में कैचिंग प्रैक्टिस के दौरान गेंद उनके दाएं हाथ पर लग गई, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद फिजियो ने उनके हाथ पर आइस पैक लगाया। टीम इंडिया शुक्रवार (7 अगस्त) से स्थानीय श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी। टीम इंडिया की बढ़ती मुश्किलें भारतीय टीम के लिए चोटों का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पहले ही सीरीज से बाहर हैं, जिनकी जगह मोहम्मद सिराज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। ऑलराउंडर शिवम दुबे भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हर्षित राणा भी बाहर हैं। वहीं, साई सुदर्शन की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। गिल का चोटों से पुराना नाता शुभमन गिल के लिए पिछले कुछ साल चोटों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंगूठे की चोट, 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टखने की चोट और इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान रिटायर्ड हर्ट होना उनके करियर के कुछ उदाहरण हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। भारतीय टीम और शेड्यूल भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन। दौरे का शेड्यूल: – 7-9 अगस्त: प्रैक्टिस मैच, कोलंबो (सुबह 10 बजे से) – 15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल (सुबह 10 बजे से) – 23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो (सुबह 10 बजे से)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *