Headlines

श्रेयस अय्यर बोले-गेंदबाजों ने प्लान पर अमल नहीं किया:होप ने पिच को कठिन बताया, कीमो पॉल ने कहा- यॉर्कर डालने की योजना थी




कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को टीम इंडिया की हार पर कहा- भारतीय गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ पर सही तरीके से अमल नहीं किया। यही वह जगह थी, जहां हम थोड़ा पीछे रह गए। अय्यर ने कहा- ‘जब आप 250 रन का पीछा कर रहे हों, तो आपको एक तय तरीके से आगे बढ़ना होता है। मुझे रन चेज के दौरान हमारा रुख पसंद आया।’ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंडिया को 24 रन से हराया। इससे 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर आ गई। आखिरी और निर्णायक मैच शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। अय्यर ने कहा- वेस्टइंडीज को पिच से थोड़ी मदद मिली अय्यर ने वेस्टइंडीज के प्रदर्शन की तारीफ की। अय्यर ने कहा कि टीम ने अपनी योजनाओं पर अच्छी तरह अमल किया और विकेट से भी उसे थोड़ी मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘गेंद उछल रही थी और उन्होंने फील्ड का भी अच्छी तरह इस्तेमाल किया। उनका एग्जीक्यूशन बिल्कुल सही था।’ अय्यर ने कहा कि आगे भी टीम का रुख वही रहेगा। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हम सिर्फ प्लांस को सही तरीके से एग्जीक्यूट करने पर फोकस करेंगे। शाई होप ने पिच को बताया चुनौतीपूर्ण वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 102 रन बनाए। यह सीरीज के चार मैचों में उनका दूसरा शतक है। होप ने कहा कि उप्पल स्टेडियम की पिच के हिसाब से उनकी टीम का स्कोर अच्छा था। उन्होंने बताया कि पिच उम्मीद से ज्यादा धीमी थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि यह अच्छा स्कोर है। हमें लगा था कि पिच बल्लेबाजी के लिए शायद बेहतर होगी।’ होप ने कहा कि नई गेंद से कुछ गेंदें ज्यादा उछल रही थीं, जबकि कुछ नीचे रह रही थीं। शुरुआत में पिच दोहरे व्यवहार वाली थी। उन्होंने कहा, ‘बाद में स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के आने पर सीधी लाइन में शॉट लगाना थोड़ा मुश्किल हो गया।’ कीमो पॉल ने 5 विकेट लेकर भारत की पारी रोकी कीमो पॉल ने 41 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत के रन चेज को रोक दिया। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने पिच को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाओं पर अमल किया। पॉल ने कहा, ‘हमारी प्लान यॉर्कर डालने का थी। अगर यह काम नहीं करती, तो विकेट पर गेंद डालनी थी।’ उन्होंने कहा कि पिच ने उनकी टीम की थोड़ी मदद की। धीमी गेंदें पिच पर रुककर आईं, इसलिए बैटर्स को बहुत ज्यादा अनुमान लगाने का मौका नहीं मिला। ————————————— चौथे टी-20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, होप का शतक; संजू की फिफ्टी काम नहीं आई वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में भारत को 24 रन से हरा दिया। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है। आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *