Headlines

सलमान की सिक्योरिटी आमिर के बेटे को नहीं पहचान पाई:न तामझाम, न स्टार वाला एटीट्यूड; जुनैद को पहचानने में दोबारा चूकी सिक्योरिटी




आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक सेलिब्रेशन इवेंट हुआ। शनिवार को इस इवेंट में सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इवेंट के दौरान सलमान से मिलने आमिर खान के बेटे जुनैद पहुंचे। हालांकि, सलमान की सिक्योरिटी जुनैद को पहचान नहीं पाई और उन्हें रोकने की कोशिश की। वहीं, जैसे ही सलमान की नजर जुनैद पर गई, सिक्योरिटी ने उन्हें सलमान के पास आने दिया। इसके बाद सलमान और जुनैद गले मिले। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी सलमान की सिक्योरिटी टीम जुनैद खान को पहचान नहीं पाई थी। पिछले साल ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान बाहर निकलते हैं। इसी बीच जुनैद, सलमान के पास जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते और दूर हटा देते हैं। सलमान बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। गौरतलब है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक होने के बावजूद अपने सिंपल लुक और डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें बिना किसी तामझाम या हाई-एंड डिजाइनर कपड़ों के बेहद साधारण अंदाज में स्पॉट किया जाता है। फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन में शनिवार को जुनैद लाइट ब्लू डेनिम शर्ट में नजर आए। एक बार फिर जुनैद ने सिंपल और क्लीन लुक चुना, जो उनकी सादगी को दिखाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *