![]()
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से डरबन में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 3 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड और निक मैडिनसन क्रीज पर हैं। रबाडा नहीं खेल रहे तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्या। ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।
Source link
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट:कंगारुओं ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, बिना विकेट गंवाए स्कोर 11 रन