Headlines

सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 84,000 पर पहुंचा:निफ्टी भी 450 अंक चढ़ा, IT और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे खरीदारी




शेयर बाजार में आज यानी 25 नवंबर को तेजी है। सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 83,850 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी 400 अंक की तेजी है, यह 25,750 के स्तर पर है। IT और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे खरीदारी है। इंफोसिस, ICICI बैंक, HDFC बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 3.5% तक की तेजी है। एशियाई शेयर बाजार में आज गिरावट विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 23 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। अमेरिकी बाजार में कल मिला-जुला कारोबार रहा 23 नवंबर को सेंसेक्स 1483 अंक गिर था शेयर बाजार में 23 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 1483 अंक गिरकर 82,435 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 450 अंक की गिरावट रही। यह 25,349 पर बंद हुआ था। वहीं 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्‌टी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *