![]()
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की 2021-22 सीरीज-I के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की कीमत ₹12,612 प्रति यूनिट यानी प्रति ग्राम तय की गई है। इसकी अगली प्रीमैच्योर रिडेम्पशन डेट 25 नवंबर 2026 है। यह कीमत 19, 20 और 23 नवंबर 2026 को 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के सिंपल एवरेज पर बेस्ड है। रिडेम्पशन प्राइस का पूरा कैलकुलेशन और नियम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2021-22 सीरीज-I के लिए यह रिडेम्पशन प्राइस जारी किया है। भारत सरकार के नोटिफिकेशन (तारीख 12 मई 2021) के नियमों के तहत यह कीमत तय की गई है। रिडेम्पशन रेट: प्रति यूनिट एसजीबी के लिए ₹12,612 तय किए गए हैं। औसत का आधार: यह रेट रिडेम्पशन की तारीख से ठीक पहले के तीन कारोबारी दिनों— 19 नवंबर, 20 नवंबर और 23 नवंबर 2026 के सोने के भाव पर निकला है। शुद्धता का मानक: कीमत तय करने के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) के 999 शुद्धता वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस का सिंपल एवरेज लिया जाता है। कब मिलता है प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऑप्शन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के नियमों के अनुसार, निवेशकों को बॉन्ड जारी होने की तारीख से 5 साल पूरे होने के बाद ही समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति मिलती है। यह सुविधा केवल उसी तारीख पर दी जाती है, जिस दिन बॉन्ड पर ब्याज देय होता है। 2021-22 सीरीज-I बॉन्ड 25 मई 2021 को जारी किया गया था। 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद अब इसके प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की अगली तय तारीख 25 नवंबर 2026 है। क्या होता है प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का प्रोसेस सरकारी नोटिफिकेशन और RBI के दिशा-निर्देशों के तहत तय तारीखों पर ही बॉन्ड को भुनाया जा सकता है। निवेशकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन देना होता है, जिसके बाद तय की गई रिडेम्पशन वैल्यू के हिसाब से राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। निवेशकों के लिए जरूरी तारीखें और फैक्ट्स कैसे तय होती है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत? सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत बाजार के किसी एक दिन के उतार-चढ़ाव पर निर्भर नहीं करती। इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के जारी 999 शुद्धता (24 कैरेट) के सोने की कीमतों का इस्तेमाल होता है। रिडेम्पशन की तारीख से ठीक पहले के 3 वर्किंग डेज के क्लोजिंग रेट को जोड़कर 3 से भाग दिया जाता है। इससे जो एवरेज निकलता है, वही प्रति ग्राम (1 यूनिट) बॉन्ड की कीमत होती है।
Source link
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस तय:2021-22 सीरीज-I के लिए प्रति यूनिट ₹12,612 मिलेंगे; 25 नवंबर को होगी अगली तारीख