Headlines

सोना आज ₹2,696 सस्ता, ₹1.32 लाख पर आया:6 दिन में ₹10 हजार दाम घटे, चांदी ₹21 हजार सस्ती हुई




सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है। सोना लगातार 6 कारोबारी दिनों में करीब 10 हजार और चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 2.15 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.15 लाख रुपए यानी करीब 125% सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 44 हजार रुपए यानी करीब 32% सस्ता हो चुका है। सोना सस्ता होने के 3 मुख्य कारण चांदी सस्ता होने के 3 मुख्य कारण क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *