Headlines

सोना ₹628 सस्ता होकर ₹1.41 लाख पर आया:अक्टूबर में अब तक 7 हजार दाम गिर चुके, चांदी आज ₹2,442 नीचे आई




केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 628 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,442 रुपए कम होकर 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर में अब तक सोना करीब 7 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *