Headlines

सोना 2 दिन में 2,300 रुपए सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.44 लाख हुई, 1 किलो चांदी का दाम ₹5 हजार नीचे आया




सोने-चांदी की कीमतों में 21 अक्टूबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,884 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,900 रुपए घटकर 2.06 लाख रुपए हो गई है। वहीं दो दिन में सोना 2,300 हजार रुपए और चांदी 5 हजार रुपए सस्ती हुई है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 21 अक्टूबर 2026 सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *