Headlines

स्पोर्ट्स अपडेट:अल्टीमेट टेबल टेनिस: कोलकाता ने यू मुंबा को 8-7 से हराया, तीन सेमीफाइनलिस्ट तय




अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 में मंगलवार को एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुंबा टीटी को 8-7 से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हार के बावजूद बेहतर गेम काउंट के आधार पर यू मुंबा भी अंतिम-4 में पहुंच गया। डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के साथ अब तीन सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। कोलकाता ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। एडुआर्ड इयोनेस्कू ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए मानुष शाह को 2-1 (9-11, 11-8, 11-7) से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कोलकाता के लिए तनीषा कोटेचा ने इस सीजन में पहली बार एना हर्सी को हराया, जबकि जेंग जियान ने निर्णायक तीसरा गेम जीतकर टीम को मुकाबला जिताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *