![]()
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में हमला हुआ। उनका दावा है कि दो युवकों ने डंडा मारकर गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। पहले भी उन्हें फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। डांसर का कहना है कि वह इस मामले में नोएडा पुलिस को शिकायत देंगी। डिंपल चौधरी का एक रोते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं, “बेशर्मी की भी एक हद होती है। मैं मेरी बहन के घर जा रही थी। मेरी गाड़ी का ये हाल कर दिया।” मैनेजर बोले- बहन के घर जा रही थीं डिंपल चौधरी के मैनेजर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- डिंपल सोमवार को अपनी बहन के घर सिकंदराबाद जा रही थीं। रास्ता सुनसान था। रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी के सामने बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आ गए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने डंडे से उनकी गाड़ी के फ्रंट शीशे पर हमला कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। मैनेजर ने आगे कहा कि इस हमले के बाद से डिंपल चौधरी की तबीयत काफी खराब है। इस मामले में नोएडा पुलिस को शिकायत दी जाएगा। हम इस घटना को लेकर कानूनी गाड़ी्रवाई कराएंगे। 18 जून को कॉल कर धमकी दी थी 18 जून को भी डिंपल चौधरी को एक धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने बताया था कि कॉल करने वाले ने खुद को चंबल का डॉन बताया था। धमकी देने वाले ने कहा था, “घर से उठाऊंगा। घर से एके-47 निकलेगी।” उन्होंने इस कॉल से जुड़ी 2 ऑडियो-वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। पहली रिकॉर्डिंग कॉलर: मैडम, मैंने आपकी रील देखी थी।
डांसर: रील तो पूरी दुनिया देखती है, इसका मतलब यह थोड़ी ना है कि मुझे कॉल करेगा। कॉलर: मुझे आपसे प्यार हो गया है।
डांसर: मैं बहुत एक गंदी गालियां दे दूंगी। आप बदतमीजी करते हो। ऐसे शब्द क्यों यूज करते हो, जिससे मैं गाली या गलत बोलने के लिए मजबूर हो जाऊं। तुझे बुढ़ापे में प्यार हो गया है क्या? मेरा नंबर कहां से मिला। कॉलर: AK- 47 तेरे घर से निकाल दूंगा।
डांसर: दोबारा से बोलना क्या बोल रहे थे? कॉलर – रिकॉर्डिंग करनी है तो कर ले, कोई दिक्कत ना है, ठीक है।
डांसर: क्या मतलब है AK- 47 घर से निकल जाएगी। दूसरी रिकॉर्डिंग डांसर: आप मुझे क्यों परेशान कर रहे हो?
कॉलर: तेरे को घर से जबरदस्ती उठा लाऊंगा। डांसर: ऐसे कैसे घर से जबरदस्ती उठा सकते हो।
कॉलर: मैं तोप हूं और चंबल का डाकू हूं? डांसर: आप चंबल के हो तो मुझे जबरदस्ती कैसे उठा सकते हो?
कॉलर: उठाने के बाद बता दूंगा कैसे उठा सकता हूं… गाली देते हुए- रिकॉर्डिंग की तो ***दूं हूं मैं। डांसर: मैंने तो आपको कहा नहीं। ना ही मैं आपकी रिकॉर्डिंग कर रही हूं। आईफोन में कोई रिकॉर्डिंग भी नहीं होती।
कॉलर: आईफोन मेरे पास भी है, यह सोच रहे हो कि तुम्हारे पास ही आईफोन है। डांसर: मैंने आपको कभी नहीं देखा, ना ही कभी मैं आपसे मिली और फिर मेरे से आपको कैसे प्यार हो गया।
कॉलर: आप रिकॉर्डिंग करके पुलिस वालों को सुनाना चाहते हो क्या? बता देना यह चंबल का डॉन है। डांसर: मैं अपने भाई की कसम खाकर कह रही हूं मैंने कोई रिकॉर्डिंग नहीं की है?
Source link
हरियाणवी डांसर पर हमला:बाइक सवार युवकों ने गाड़ी पर डंडे बरसाए, रोते हुए बोलीं- बेशर्मी की हद होती है