Headlines

15 मई को रिलीज होगी आयुष्मान की नई फिल्म:35 करोड़ में बिके ‘पति पत्नी और वो 2’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स




आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद इसका एक गीत भी सामने आया। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। खबरों के अनुसार ‘इस फिल्म के दुनिया भर में प्रदर्शन के राइट्स जी स्टूडियोज ने लगभग 35 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इनमें से भारत में प्रदर्शन के राइट्स 27 करोड़ रुपए और विदेशों में प्रदर्शन के राइट्स 8 करोड़ रुपए में तय हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। 15 मई को यह फिल्म अकेले सिनेमाघरों में आएगी, जिससे इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और सिनेमाघरों के मालिक भी इसे लेकर उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि भारत में करीब 65 करोड़ रुपए का कारोबार होते ही डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकल जाएगी। तीन एक्ट्रेसेस के बीच फंसे आयुष्मान टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आए थे। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में हैं। 2019 की हिट फिल्म का है सीक्वल यह फिल्म 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ की फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है। पिछले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट बदल दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *