Headlines

5 Arrested, ₹50 Lakh Seized


महासमुंद24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने 5 इंटर-स्टेट गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने 5 इंटर-स्टेट गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शुक्रवार को पुलिस ने एम्बुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त कर 5 इंटर-स्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने पायलेटिंग कार और 5 मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त माल की कुल कीमत 50.45 लाख आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र ले जा रहे थे। तस्करी के लिए महाराष्ट्र पासिंग एंबुलेंस का इस्तेमाल गया था, जिसके आगे कार पायलट वाहन के रूप में चल रही थी। वह भी महाराष्ट पासिंग गाड़ी थी।

पकड़े गए सभी तस्कर महाराष्ट्र धाराशिव और सोलापुर के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके। यह मामला कोमाखाना थाना क्षेत्र का है।

जांच के दौरान एम्बुलेंस से गांजे के पैकेज बरामद किए गए।

जांच के दौरान एम्बुलेंस से गांजे के पैकेज बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दरअसल, कोमाखान थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से महासमुंद की ओर एम्बुलेंस में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी की। इस दौरान एम्बुलेंस (MH-13-CU-0707) को रोका गया।

इसके अलावा पुलिस ने पायलटिंग कार (MH-12-NB-5277) को भी रोका। वाहनों की तलाशी और पूछताछ के दौरान एम्बुलेंस से करीब 77 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया।

NDPS के तहत मामला दर्ज

जांच में सामने आया कि तस्कर गांजा ओडिशा के बालीगुडा से महाराष्ट्र के सोलापुर ले जा रहे थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से गांजे की तस्करी की जा रही थी।

महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से गांजे की तस्करी की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एंबुलेंस चालक आकाश उर्फ अक्षय जाधव (27, निवासी खड़की, थाना तांबुलवाड़ी, जिला धाराशिव) शामिल है।

पायलटिंग कार में सवार अन्य आरोपी लिंबाजी जाधव (33, निवासी खड़की, थाना तांबुलवाड़ी, जिला धाराशिव), धनंजय लोखंडे (25, निवासी संतोषनगर वाडे, थाना सोलापुर, जिला सोलापुर), प्रथमेश पिंगले (20, निवासी संतोषनगर वाडे, थाना सोलापुर, जिला सोलापुर) और अजय काले (25, निवासी कुलजारपुर नाका, जिला धाराशिव) हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी

जब्त किए गए 77 किलोग्राम गांजा की कीमत लगभग 38 लाख 50 हजार, एम्बुलेंस की करीब 8 लाख, पायलटिंग कार की कीमत करीब 3 लाख और पांच मोबाइल की कीमत लगभग 95 हजार रुपए आंकी गई है। इस प्रकार पुलिस ने 50.45 लाख का माल बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

……………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

तरबूज के नीचे बोरियों में छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा: पिकअप में ओडिशा से यूपी ले जा रहे तस्कर, महासमुंद में चेकिंग में पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए है। गांजे को 6 आरोपी ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ले जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.