![]()
एपल 9 सितंबर को होने वाले अपने एनुअल इवेंट में स्टैंडर्ड आईफोन 18 लॉन्च नहीं करेगी। इस इवेंट में सिर्फ तीन प्रीमियम डिवाइस आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश होने की उम्मीद है। इसकी वजह मेमोरी चिप की बढ़ती लागत है। मार्केट रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के मुताबिक, 256GB मेमोरी चिप की कीमत पिछले एक साल में करीब 400% बढ़ चुकी है। 256GB वाले आईफोन 18 प्रो का ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग खर्च पिछले मॉडल आईफोन 17 प्रो के मुकाबले करीब 38% बढ़ गया है। मेमोरी चिप महंगी हुई, दाम बढ़ाते तो फोन नहीं बिकता कंपनीप्रो मॉडल में तो लागत का यह दबाव किसी तरह झेल सकती है, क्योंकि प्रो ग्राहक ज्यादा कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। लेकिन बेस मॉडल में लागत बढ़ने का सीधा असर या तो कंपनी के मुनाफे पर पड़ता या ग्राहकों पर। इसी वजह से एपल ने बेस मॉडल के लॉन्च को टाल दिया है। दो स्टैंडर्ड आईफोन के बीच 18 महीने का गैप एपल हर साल सितंबर में नया बेस आईफोन पेश करता है, लेकिन इस बार आईफोन 18 के लिए 2027 की शुरुआत (मार्च-अप्रैल) तक इंतजार करना होगा। ऐसे में दो बेस मॉडल्स के बीच करीब डेढ़ साल का फर्क आ जाएगा। एपल के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा इंतजार होगा। कौन-से प्रोडक्ट्स 9 सितंबर के इवेंट से बाहर रहेंगे? एपल इवेंट का फोकस सिर्फ फोल्डेबल फोन और प्रो मॉडल्स पर रखना चाहता है, ताकि ध्यान न भटके। इसलिए कई डिवाइसेज को बाद के महीनों के लिए रोका जा सकता है: इवेंट के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट्स का रोलआउट 9 सितंबर के कीनोट के बाद हार्डवेयर के साथ-साथ एपल अपने नए सॉफ्टवेयर के रोलआउट की तारीखें जारी करेगा। इसमें iOS 27, iPadOS 27, macOS गोल्डन गेट, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 शामिल हैं। आम तौर पर ये अपडेट्स इवेंट के एक हफ्ते के भीतर लाइव होते हैं।
Source link
9 सितंबर को नहीं आएगा आईफोन 18:प्रो मॉडल और फोल्डेबल फोन ही लॉन्च होने की उम्मीद; चिप महंगी होने से टला बेस मॉडल