तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यमन की राजधानी सना में ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के समर्थक रैली निकालते हुए।
अमेरिका ने मंगलवार को लगातार 10वीं रात ईरान के दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले किए। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप, चाबहार और कोनारक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए।
दूसरी ओर, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने हाल के घंटों में कुवैत के कैंप अरिफजान स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात HIMARS मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है। हूतियों ने कहा कि बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को सऊदी जहाजों के लिए बंद किया जाएगा और उनके सारे जहाज हमारे निशाने पर रहेंगे। यह जलमार्ग लाल सागर का प्रवेश द्वार है, जहां से दुनिया के करीब 10% वैश्विक व्यापार और लगभग 25% कंटेनर व्यापार गुजरता है।

ईरान जंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान पर लगातार 10वीं रात अमेरिकी हमले
