![]()
यमन के दक्षिणी शहर अदन में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन परिसर पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हमले के समय प्रधानमंत्री और कई मंत्री परिसर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। यमन के सूचना मंत्रालय के हवाले से रॉयटर्स और AFP ने यह जानकारी दी। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने अदन में सऊदी अरब के सैन्य अभियान मुख्यालय को निशाना बनाया। रॉयटर्स के मुताबिक, हूतियों ने इसे सऊदी अरब से आने वाली सैन्य मदद और अतिरिक्त सैनिकों को निशाना बनाने की अपनी रणनीति का हिस्सा बताया। अदन यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की अंतरिम राजधानी है। राष्ट्रपति भवन परिसर पर हमले के दौरान सरकार के कई बड़े नेता मौजूद थे। वे हमले में बाल-बाल बच गए। सऊदी अरब के समर्थन से लड़ रही यमन की सरकार यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। हूतियों को ईरान का समर्थन हासिल है, जबकि सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार की मदद कर रहा है। सऊदी अरब सरकार समर्थक बलों को हवाई सहायता भी देता है। राष्ट्रपति भवन परिसर पर हमले से यमन में संघर्ष और बढ़ने की आशंका है। हूतियों ने कहा है कि उनका निशाना सऊदी सैन्य अभियान से जुड़े ठिकाने थे। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया:5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री मौजूद थे, बाल-बाल बचे