Headlines

Jio IPO Launch & 6G Technology


  • Hindi News
  • Business
  • Jio IPO Launch & 6G Technology | Akash Ambani Statement On Software Update

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने दावा किया है कि जब भारत में 6G इंटरनेट आएगा, तो जियो को इसके लिए नए टावर लगाने या नया नेटवर्क बिछाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी अपनी पुरानी तकनीक और नेटवर्क इस्तेमाल करके सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट करके 6G सर्विस शुरू कर देगी।

यानी आपको 6G इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ मोबाइल में एक सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे आप अपने फोन में एप या ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करते हैं।

आकाश अंबानी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पहले जब 3G, 4G या 5G आया था, तो पूरे देश में नए टावर लगाने और केबल बिछाने में बहुत समय और पैसा खर्च हुआ था। 6G के लिए यह सब दोबारा नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा कंपनी का टारगेट देश के 10 करोड़ घरों तक ब्रॉडबैंड सर्विस पहुंचाना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *