तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं।
ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के बीच सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। अगले दो हफ्ते समझौते को अंतिम रूप देने और उसे लागू करने के लिए जरूरी होगा।
ईरान ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि आगे की बातचीत 11 अप्रैल से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। ईरान ने दो हफ्ते के लिए होर्मुज खोलने की जानकारी दी और अपने नागरिकों से कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय एकता बनाए रखना और जीत का जश्न पूरी ताकत से जारी रखें।

ट्रम्प ने ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर अपना बयान पोस्ट किया।
पाकिस्तानी PM ने अमेरिका-ईरान से बातचीत की जानकारी दी थी
इससे पहले शहबाज शरीफ ने X पर बताया था कि उन्होंने ट्रम्प से ईरान को दी गई डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की है। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान ने ईरान से भी दो हफ्तों के लिए होर्मुज खोलने की अपील की है, ताकि इसे सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा सके।
ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

अमेरिका और इजराइल ने ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को ब्लास्ट में उड़ा दिया।

अमेरिकी हमलों के बाद राजधानी तेहरान कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

इजराइल ने सोमवार को ईरान के बुशहर नेवी बेस पर हमला किया। यहां नेवल बेस के साथ एयरफोर्स बेस, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन के अंडरग्राउंड स्टोरेज मौजूद थे।

ईरान ने सोमवार को इजराइल के पेटाह टिकवा शहर पर मिसाइल हमला किया।

इजराइल के पेटाह टिकवा में सोमवार को सड़क पर मिसाइल गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
01:00 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सीजफायर के बावजूद इजराइल-ईरान के बीच हमले जारी
ईरान और अमेरिका के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर के बावजूद जमीनी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली वायुसेना ईरान में लगातार हमले कर रही है।
वहीं, ईरान ने भी सीजफायर लागू होने के बाद इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की कई खेप दागी हैं।
इसके अलावा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तरफ से लेबनान को भी सीजफायर में शामिल बताए जाने के बावजूद इजराइल ने हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी कार्रवाई रोकने के संकेत नहीं दिए हैं।
12:47 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने ईरान के विदेश मंत्री का सीजफायर बयान शेयर किया
ट्रम्प ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर शेयर किया है। इस बयान में 2 हफ्ते के सीजफायर समझौते और होर्मुज को खोलने की पुष्टि की गई है।
अराघची ने अपने बयान में पाकिस्तान और उसके नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सशस्त्र सेनाएं भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देंगी।

12:44 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सभी ऑफेंसिव मिलिट्री ऑपरेशन रोके
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने सभी ऑफेंसिव मिलिट्री ऑपरेशन रोक दिए हैं। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ऑफेंसिव ऑपरेशंस पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं, हालांकि डिफेंसिव ऑपरेशन और सुरक्षा उपाय जारी रहेंगे।
12:42 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सीजफायर के बीच इजराइल और UAE में मिसाइल अलर्ट
ईरान और अमेरिका के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर के बावजूद इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बुधवार सुबह मिसाइल अलर्ट जारी किए गए। इससे संकेत मिलता है कि युद्धविराम के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलों का निशाना क्या था या वे कहां से दागी गईं। दोनों देश युद्ध के दौरान पहले भी हमलों का सामना कर चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार युद्ध में पक्ष अंतिम समय में हमले करते हैं, ताकि अपनी स्थिति मजबूत दिखा सकें।
12:31 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस बोला- ईरान के साथ आमने-सामने बातचीत पर विचार जारी
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की खबरों के बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने एक बयान में कहा, “आमने-सामने की बातचीत पर विचार-विमर्श चल रहा है, लेकिन राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस की तरफ से घोषणा किए जाने तक कुछ भी तय नहीं है।”
12:27 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शहबाज शरीफ बोले- दोनों पक्षों ने समझदारी दिखाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर समझौते को लेकर कहा कि यह समझौता लेबनान समेत अन्य क्षेत्रों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
शरीफ ने दोनों देशों के नेतृत्व का आभार जताते हुए उनके प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में सभी विवादों के स्थायी समाधान पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने इस संकट के दौरान समझदारी और संतुलन दिखाया है और शांति की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा- हम पूरी उम्मीद करते हैं कि इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता सफल होगी।
12:09 AM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- यह युद्ध अंत नहीं, तब तक लड़ेंगे जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने अपने बयान में बताया कि यह युद्ध का अंत नहीं है। ईरान युद्ध खत्म करने की शर्त तभी मानेगा जब 10-पॉइंट की योजना में बताए गए सिद्धांतों के आधार पर उसके सभी डिटेल भी बातचीत में अंतिम रूप ले लिए जाएं।
ईरान ने कहा- हम अमेरिका पर भरोसा नहीं करते। अमेरिका से बातचीत के लिए हमने दो हफ्ते का समय दिया है। यह समय दोनों पक्षों की सहमति से बढ़ाया जा सकता है।
ईरान ने कहा- अगर मैदान में दुश्मन का आत्मसमर्पण वार्ताओं में एक निर्णायक राजनीतिक उपलब्धि बनता है, तो हम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न साथ मनाएंगे। नहीं तो हम मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर तब तक लड़ेंगे जब तक ईरानी जनता की सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। हमारी उंगली ट्रिगर पर है, और दुश्मन की ओर से जरा सी भी गलती होने पर उसे पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।
11:46 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के विदेश मंत्री बोले- होर्मुज में सेना से तालमेल रखना होगा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही होगी।
उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था ईरानी सशस्त्र बलों के साथ समन्वय के जरिए लागू होगी और इसमें तकनीकी सीमाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
अराघची ने यह भी कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगी।
11:20 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने सीजफायर पर मुहर लगाई, कहा- आगे की बातचीत इस्लामाबाद में होगी
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने 2 हफ्ते के सीजफायर समझौते की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुआ है और इसे देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई की मंजूरी मिली है।
ईरान ने इस समझौते को अपनी जीत बताते हुए कहा है कि यह उसकी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करता है। बयान में कहा गया है कि अब स्थायी शांति समझौते के लिए आगे की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी।
11:09 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल भी ट्रम्प के फैसले में शामिल, 2 हफ्ते हमले रोकने पर सहमत
ट्रम्प की तरफ से 2 हफ्ते के सीजफायर में इजराइल के भी शामिल होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि इजराइल इस दौरान ईरान पर अपने हमले रोक देगा।
10:48 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- 2 हफ्ते ईरान पर हमला नहीं करेंगे,पाकिस्तान की अपील पर फैसला किया
ट्रम्प ने दो हफ्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वह दो हफ्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं।
10:10 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस बोला- ट्रम्प शासन में ईरान का दशकों पुराना आतंक जारी नहीं रहेगा
ईरान पर हमले की डेडलाइन से करी 3 घंटे पहले, बुधवार सुबह 2.28 बजे व्हाइट हाउस ने X पर पोस्ट किया और लिखा- राष्ट्रपति ट्रम्प के शासनकाल में ईरान का दशकों पुराना आतंकवाद जारी नहीं रहेगा।
पोस्ट के साथ ट्रम्प की एक फोटो भी शेयर की है। इसके नीचे लिखा है- 47 सालों से चल रही जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का आखिरकार अंत होगा।

09:54 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में ईरानी राजदूत बोले- क्रिटिकल स्टेज से एक कदम आगे बढ़ चुके
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी मोगद्दम ने कहा है कि स्थिति अब क्रिटिकल और सेंसिटिव स्टेज से आगे बढ़ चुकी है।
सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में मोगद्दम ने कहा, “अगले स्टेज में, आदर और सौहार्द की जगह बयानबाजी और निरर्थकता ले लेगी। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…”
09:31 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल से जुड़े ठिकानों पर मिसाइलें-ड्रोन दागे
ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिका और सहयोगियों के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ऐसे हमले करेगा जिससे उन्हें लंबे समय तक क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों से वंचित रहना पड़ेगा और उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान ने दावा किया है कि उसने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोन के जरिए अमेरिका और इजराइल से जुड़े ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान का कहना है कि इन हमलों में मध्य और दक्षिणी इजराइल के 30 से अधिक स्थानों को निशाना बनाया गया।
08:49 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दावा- पाकिस्तानी PM के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा ईरान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रस्ताव पर ईरान ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि तेहरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।
08:28 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस बोला- ट्रम्प पाकिस्तान के प्रस्ताव से अवगत, जल्द देंगे जवाब
ईरान को लेकर पाकिस्तान के दो हफ्ते की डेडलाइन बढ़ाने के प्रस्ताव पर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रम्प को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रस्ताव की जानकारी दे दी गई है। वे जल्द इस पर जवाब देंगे।
07:58 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- ट्रम्प ने हमला किया तो हम भी सरप्राइज देंगे
ट्रम्प की डेडलाइन से पहले ईरान की सेना ने कड़ा संदेश दिया है। IRGC से जुड़ी तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी धमकियों को अमल में लाते हैं, तो हम भी सरप्राइज देंगे।
सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ईरान अमेरिका और उसके सहयोगियों से भारी कीमत वसूलने से नहीं हिचकिचाएगा।
07:41 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के PM ने ट्रम्प से ईरान डेडलाइन दो हफ्ते बढ़ाने की अपील की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से ईरान को दी गई डेडलाइन दो हफ्ते के लिए बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष को लेकर कूटनीतिक प्रयास सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें पूरा मौका मिलना चाहिए।
शरीफ ने ईरान से भी अपील की कि वह दो हफ्तों के लिए होर्मुज खोल दे, ताकि इसे सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा सके। इसके अलावा, उन्होंने सभी पक्षों से दो हफ्ते के युद्धविराम की अपील की, जिससे कूटनीति के जरिए स्थायी समाधान निकाला जा सके। शहबाज शरीफ ने कहा कि यह कदम क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है।
07:37 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का ईरान के अंडरवाटर डिटेक्शन सिस्टम पर हमले का दावा
इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरान के शिराज और करज में अहम सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। IDF के मुताबिक, शिराज में उस सेंट्रल साइट को निशाना बनाया गया, जहां सोनार और अंडरवॉटर डिटेक्शन सिस्टम बनाए जाते थे।
ये सिस्टम पनडुब्बियों, जहाजों, गोताखोरों और पानी के भीतर चलने वाली मिसाइलों का पता लगाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। इजराइल ने यह भी दावा किया कि करज में नौसैनिक क्रूज मिसाइल और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर भी हमला किया गया।
07:13 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन का खलीफा पोर्ट 8 अप्रैल की सुबह से बंद रखने की घोषणा
ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिकी हमले की धमकी के बीच बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट पर काम बंद करने का फैसला लिया गया है। पोर्ट ऑपरेटर APM टर्मिनल्स बहरीन ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह से यहां ऑपरेशंस रोक दिए जाएंगे।
कंपनी के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। खलीफा बिन सलमान पोर्ट बहरीन का प्रमुख समुद्री व्यापार केंद्र है। इसके बंद होने से क्षेत्रीय शिपिंग और व्यापार गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
06:54 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- ईरानी सभ्यता ने हमेशा मुश्किल हालात का सामना किया है
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका की धमकियों का जवाब देते हुए कहा कि उनका देश किसी भी तरह के दबाव से नहीं झुकेगा। ईरान अपनी संस्कृति, विश्वास और ताकत के दम पर अपने अधिकारों की रक्षा करेगा।
वहीं ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने कहा कि देश ट्रम्प की धमकियों से डरने वाला नहीं है। ईरान हजारों साल पुरानी सभ्यता है और उसने हमेशा मुश्किल हालात का सामना किया है।
06:23 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले में तेहरान के सिनेगॉग को नुकसान, सेना ने गलती मानी
इजराइली सेना ने तेहरान में हुए एक हमले की जिम्मेदारी लेते हुए माना है कि इस कार्रवाई में एक सिनेगॉग को नुकसान पहुंचा। इजराइली वे इस पर खेद जताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सेना ने कहा कि उसका निशाना खात्म अल-अनबिया सैन्य कमांड से जुड़े एक सीनियर ईरानी कमांडर थे। इस दौरान सिनेगॉग को अनजाने में नुकसान पहुंचा।
सिनेगॉग यहूदी धर्म के लोगों के लिए पूजा की जगह होती है। यहूदी लोग सिनेगॉग का इस्तेमाल मिलने-जुलने और अध्ययन करने के स्थानों के रूप में भी करते हैं।

तेहरान में सिनेगॉग और आसपास की बिल्डिंग पर हमले के बाद ईरानी मजदूरों ने सफाई की।
05:46 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन बोला- ईरान को होर्मुज बंद करने का हक नहीं
बहरीन के विदेश मंत्री ने UN में कहा कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का कोई अधिकार नहीं है। यह रास्ता पूरी दुनिया के लिए जरूरी है और इसे बंद करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।
05:31 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट में दावा- शांति की कोशिश में इजराइल सबसे बड़ी बाधा
अल जजीरा ने अपनी खबर में कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया है कि मौजूदा जंग में शांति की कोशिशों के रास्ते में इजराइल सबसे बड़ी मुश्किल है।
इजराइल नहीं चाहता कि अमेरिका इस जंग से पीछे हटे। उसकी रणनीति यह है कि संघर्ष जारी रहे और क्षेत्र के अन्य देश भी इसमें शामिल हो जाएं। हालांकि, यह दावा अलग-अलग सोर्स पर आधारित है और इस पर सभी पक्षों की सहमति नहीं है।
05:25 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
स्पॉट ऑयल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल पहुंची
ईरान जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। यूरोप और एशिया के देश में फिजिकल (स्पॉट) ऑयल की कीमत करीब 150 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से दुनिया की लगभग 20% तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। इस वजह से बाजार में डर का माहौल है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
फिजिकल (स्पॉट) ऑयल- तुरंत खरीदा और डिलीवर किया जाता है। इसकी कीमत मांग-सप्लाई के हिसाब से तेजी से बदलती है।
ब्रेंट क्रूड- दुनिया में तेल की कीमत तय करने वाला बेंचमार्क, जो भविष्य (फ्यूचर) की डिलीवरी पर आधारित होता है।
05:12 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इराक का उग्रवादी संगठन अमेरिकी पत्रकार को रिहा करेगा
इराक के एक उग्रवादी संगठन कताइब हिजबुल्लाह ने कहा है कि वह अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन को रिहा करेगा। हालांकि, उसने शर्त रखी है कि पत्रकार को तुरंत इराक छोड़ना होगा।
इस को पत्रकार मार्च में बगदाद से किडनैप किया गया था। फिलहाल इराक सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन की तस्वीर।
05:01 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UN में होर्मुज प्रस्ताव फेल होने पर UAE नाराज
UAE ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर प्रस्ताव पास न होने पर नाराजगी जताई है। UAE ने कहा कि सुरक्षा परिषद इस मामले में कोई ठोस फैसला नहीं ले पाई, जबकि यह ग्लोबल अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी मुद्दा है।
उसने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए और कोई भी देश इसे बंद करने का हक नहीं रखता। भले ही UN ने कोई कदम नहीं उठाया, लेकिन UAE इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोशिश जारी रखेगा।
04:45 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का सऊदी में पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी पर हमले का दावा
ईरान की IRGC ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के जुबैल इलाके में पेट्रोकेमिकल फैसिलिटी को निशाना बनाया। यह हमला ईरान के शिराज में हुए हमले के जवाब में किया गया है।
04:35 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल में 24 घंटे में 133 लोग घायल
इजराइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 133 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 127 लोगों को हल्की चोटें आई हैं और 1 व्यक्ति की हालत गंभीर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान जंग शरू होने के बाद से अब तक इजराइल में करीब 4,000 लोग घायल हो चुके हैं। इजराइल को ईरान और हिजबुल्लाह दोनों के हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
04:22 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज स्ट्रेट खोलने का प्रस्ताव UN में गिरा
ईरान संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) में होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर लाया गया प्रस्ताव पास नहीं हो सका। रूस और चीन ने इस पर वीटो कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव में किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की बात नहीं थी।
यह प्रस्ताव बहरीन की तरफ से लाया गया था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रस्ताव को पिछले दो हफ्तों में करीब 6 बार बदला गया था, क्योंकि कई देश इसके कुछ हिस्सों से सहमत नहीं थे।
03:59 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कतर की चेतावनी- हालात जल्द नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब डिप्लोमेसी का समय तेजी से खत्म हो रहा है और जल्द ही हालात कंट्रोल से बाहर जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इस युद्ध में किसी भी देश को फायदा नहीं होगा और सभी को बातचीत के जरिए हल निकालना चाहिए।
उन्होंने खास तौर पर नागरिक और ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की आलोचना की और कहा कि ऐसे हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते।
03:53 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में अमेरिकी दूतावास का अलर्ट, नागरिकों को घरों में रहने की सलाह
बहरीन में स्थिति को देखते हुए बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने सभी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को घरों के अंदर ही रहने का निर्देश दिया है। साथ ही वहां रह रहे अमेरिकी नागरिकों को भी यही सलाह दी गई है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि लोग सुरक्षित जगह पर रहें, खिड़कियों से दूर रहें और खाने-पीने, दवाइयों और जरूरी सामान का स्टॉक रखें। सुरक्षा कारणों से दूतावास ने अपनी सभी सामान्य सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी हैं।
03:37 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान ने अमेरिकी विमान कंधे से दागी मिसाइल से गिराया
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के ऊपर गिराए गए अमेरिकी वायुसेना के F-15E लड़ाकू विमान को कंधे से दागी जाने वाली हीट-सीकिंग मिसाइल से मार गिराया गया।
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बताया कि यह एक हैंडहेल्ड मिसाइल थी, जो इंजन की गर्मी को निशाना बनाती है और सीधे विमान के इंजन में जा लगी।
इस रेस्क्यू मिशन के दौरान अमेरिका को और भी नुकसान हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने एक A-10 अटैक जेट, दो MC-130J हरक्यूलिस विमान और एक हेलीकॉप्टर भी खो दिया।
इस पूरे ऑपरेशन में करोड़ों डॉलर के विमान नष्ट हो गए, जबकि जिस मिसाइल से हमला हुआ उसकी कीमत सिर्फ हजारों डॉलर के आसपास होती है।
इन मिसाइलों को MANPADS (मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम) कहा जाता है। ईरान के पास ऐसे कई प्रकार के हथियार मौजूद हैं, जिनमें सोवियत दौर की स्ट्रेला, रूस की इग्ला और स्थानीय मिसाघ मिसाइलें शामिल हैं।
इन हथियारों की खासियत यह है कि इन्हें आसानी से ले जाया और छिपाया जा सकता है, जिससे कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों के लिए ये बड़ा खतरा बन जाते हैं।
03:24 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UN में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आज वोटिंग होगी
संयुक्त राष्ट्र में होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर आज एक प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव को पिछले दो हफ्तों में छह बार बदला गया, क्योंकि रूस, चीन और फ्रांस इसके कुछ हिस्सों से सहमत नहीं थे और उसे रोक सकते थे।
अब जो नया ड्राफ्ट बनाया गया है, उसमें कहा गया है कि जो देश होर्मुज स्ट्रेट से अपने जहाज चलाते हैं, वे आपस में मिलकर काम करें। जरूरत पड़ने पर वे अपने जहाजों को सुरक्षा भी दे सकते हैं, ताकि रास्ता सुरक्षित बना रहे।
साथ ही, यह भी कहा गया है कि कोई भी देश इस समुद्री रास्ते को बंद करने या उसमें रुकावट डालने की कोशिश न करे।

03:12 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
IEA चीफ बोले- हालत गंभीर, यह सबसे बड़ा तेल-गैस संकट
होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से पैदा हुआ तेल और गैस संकट बहुत गंभीर हो गया है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा है कि यह संकट 1973, 1979 और 2022 के ऊर्जा संकटों से भी ज्यादा बड़ा है। उन्होंने फ्रांस के अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर पड़ेगा। वहां तेल और गैस की कीमतें बढ़ेंगी, खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी और महंगाई तेजी से बढ़ेगी। इसके अलावा यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों पर भी इसका असर दिखेगा। इस बीच ट्रम्प की ईरान पर हमला करने की चेतावनी के बाद तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। मंगलवार को कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया।
03:04 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग में किसे-कितना नुकसान

02:50 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कतर की चेतावनी, हालात काबू से बाहर होने के करीब
कतर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट की स्थिति एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हालात काबू से बाहर जा सकते हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कहा कि सभी पक्षों से अपील की जा रही है कि वे हालात और बिगड़ने से पहले इस युद्ध का समाधान निकालें।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका की तय डेडलाइन से पहले क्या तनाव कम हो सकता है, तो उन्होंने कहा कि कोशिश यही है कि स्थिति बेकाबू होने से पहले कोई रास्ता निकले।
कतर ने यह भी साफ किया कि ईरान के साथ कोई भी समझौता सभी क्षेत्रीय देशों की सहमति से होना चाहिए और किसी को बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।
कतर चाहता है कि इलाके की सुरक्षा के लिए साझा व्यवस्था बने, जिसमें अंतरराष्ट्रीय गारंटी भी हो और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया जाए। कतर ने यह भी कहा कि वह फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका नहीं निभा रहा है।
प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट किसी एक देश के कंट्रोल में नहीं है और इसका इस्तेमाल किसी एक देश के हित के लिए नहीं होना चाहिए।
02:42 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में ब्रिज और पावर प्लांट बचाने सड़कों पर उतरे लोग
ईरान में लोग देश के अलग-अलग इलाकों में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाहर ह्यूमन चेन बनाकर खड़े हो गए हैं। दरअसल ट्रम्प ने धमकी है कि वे मंगलवार को रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसान) ईरान के जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर (ब्रिज और पावर प्लांट) पर हमले की धमकी दी है।
02:34 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने ईरान को अब तक 6 बार डेडलाइन दी
डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर समझौता नहीं करता, तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।” यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने इस टकराव के दौरान डेडलाइन दी है।”
- 21 मार्च- ट्रम्प ने कहा था कि अगर 48 घंटे में रास्ता नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली प्लांट्स पर हमला करेगा, सबसे बड़े प्लांट से शुरुआत होगी।
- 23 मार्च- ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छी बातचीत हुई है और ऊर्जा ठिकानों पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया गया।
- 27 मार्च- ट्रम्प ने फिर कहा कि ईरान के कहने पर हमले को 10 दिन के लिए टाल रहे हैं, जिससे नई डेडलाइन 6 अप्रैल हो गई।
- 3 अप्रैल- ट्रम्प ने ईरान को फिर चेतावनी दी कि उनके पास 48 घंटे हैं, वरना अमेरिका बड़ा हमला करेगा।
- 5 अप्रैल- ट्रम्प ने कहा कि 7 अप्रैल को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा। यानी कि उस दिन ईरान में बिजली प्लांट और पुलों पर हमला किया जाएगा।
- 7 अप्रैल- ट्रम्प ने सबसे कड़ी चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।
02:25 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में भारतीयों को 48 घंटे तक सुरक्षित जगह रहने की सलाह
भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोग अगले 48 घंटे तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें और बाहर निकलने से बचें।
सरकार ने यह भी सलाह दी है कि भारतीय नागरिक किसी भी सैन्य ठिकाने या संवेदनशील जगहों के पास न जाएं। यह कदम ईरान में बढ़ते तनाव और संभावित हमलों के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
इससे पहले भी भारत सरकार अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ईरान छोड़ने की सलाह दे चुकी है।
02:21 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 3 साल बाद रिहा हुए दो फ्रांसीसी नागरिक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि ईरान में तीन साल से ज्यादा समय से जेल में बंद दो फ्रांसीसी नागरिकों को देश छोड़ने की इजाजत दे दी गई है।
मैक्रों ने X पर पोस्ट कर कहा कि सेसिल कोहलर और जैक्स पेरिस अब आजाद हैं और फ्रांस लौट रहे हैं। उन पर जासूसी के आरोप लगाए गए थे, जिन्हें उनके परिवार ने हमेशा गलत बताया।
मैक्रों ने उनकी रिहाई में मदद के लिए ओमान की सरकार का धन्यवाद भी किया, जिसने इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई।
कोहलर और पेरिस को मई 2022 में ईरान घूमने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। फ्रांस ने उस समय इस गिरफ्तारी को बेबुनियाद और गलत बताया था।
जेल से रिहा होने के बाद दोनों पिछले साल के आखिर से तेहरान में फ्रांस के डिप्लोमेटिक कैंपस में रह रहे थे।

फ्रांस के पेरिस में नेशनल असेंबली के सामने सेसिल कोहलर और जैक्स पेरिस के पोस्टर।
02:11 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद किए
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, अब न तो सीधे और न ही परोक्ष (बैकचैनल) तरीके से कोई संपर्क हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संदेशों का आदान-प्रदान भी रोक दिया गया है।
02:07 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला
इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 अहम रेल लाइनों और पुलों पर हमला किया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, यह हमले इसलिए किए गए ताकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स अपने हथियार और सैन्य सामान एक जगह से दूसरी जगह न ले जा सके।
हमलों से पहले इजराइल ने ईरान के लोगों को चेतावनी दी थी कि वे शाम तक ट्रेनों से दूर रहें। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स इन रेलवे और हाईवे पुलों का इस्तेमाल हथियार और सैन्य सामान ले जाने के लिए कर रही थी।
01:56 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल पर लेबनान में फॉस्फोरस बम इस्तेमाल करने का आरोप
लेबनान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजराइल ने दक्षिण लेबनान के अयनाता इलाके में फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल किया है। फॉस्फोरस एक तरह का केमिकल होता है, जो बहुत खतरनाक और जहरीला होता है। इसका धुआं भी नुकसानदायक होता है।
जब यह बम फटता है, तो इसका तापमान बहुत ज्यादा होता है (करीब 2760°C से भी ऊपर)। इससे निकलने वाले छोटे-छोटे कण सफेद धुएं की तरह चारों तरफ फैल जाते हैं। जहां इसका इस्तेमाल होता है, वहां हवा (ऑक्सीजन) कम हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।
इसके कण शरीर के अंदर तक घुस सकते हैं। इसके संपर्क में आने पर तेज जलन होती है और इंसान की तुरंत मौत भी हो सकती है।

ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही फॉस्फोरस बम आग पकड़ लेता है, जिस पानी से भी बुझाया नहीं जा सकता।
01:45 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शारजाह में टेलीकॉम कंपनी पर मिसाइल अटैक, दो पाकिस्तानी घायल
ईरान ने UAE के शारजाह में एक टेलीकॉम कंपनी की बिल्डिंग पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में 2 पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालात पर काबू पा लिया गया है और जांच जारी है।
01:33 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दावा- अमेरिका-ईरान में बातचीत जारी, कोई नतीजा निकल सकता है
अमेरिका के अधिकारी मीडिया को बताया कि अमेरिका लगातार ईरान के संपर्क में बना हुआ है और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। अगर हालात ठीक रहे, तो दिन के अंत तक कोई नतीजा सामने आ सकता है।
उन्होंने कहा कि अब तक बातचीत सकारात्मक रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि तय समय पर कोई समझौता हो पाएगा या नहीं।
ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक का टाइम दिया है।
01:16 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका को ऐसा जवाब देंगे, जिसे भूल नहीं पाएगा
ईरानी सभ्यता खत्म करने की ट्रम्प की धमकी पर साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की तरफ से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे।
01:08 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के मशहद शहर में रेल सर्विस रोकी गईं
इजराइल की चेतावनी के बाद ईरान के मशहद शहर में रेलवे सेवाएं रोक दी गई हैं। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मशहद रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं।
इससे पहले मंगलवार को इजराइल की सेना (IDF) ने ईरान के लोगों से अपील की थी कि वे पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें और रेलवे लाइनों से दूर रहें। IDF ने कहा था, “ट्रेन में या रेलवे ट्रैक के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान के लिए खतरा बन सकती है।”
12:58 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य टारगेट पूरे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका ने अपने ज्यादातर सैन्य टारगेट हासिल कर लिए हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका को उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रम्प की तय समय सीमा तक ईरान की तरफ से सीजफायर को लेकर जवाब आ सकता है।
12:39 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं, 20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जहां कई देश ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, वहीं चीन पर इसका असर बाकी दुनिया के मुकाबले कम दिखाई दे रहा है। इसकी वजह यह है कि चीन खुद को कई सालों से ऐसे हालात के लिए तैयार कर रहा था।
चीन दुनिया का सबसे बड़ा तेल खरीदने वाला देश है, इसलिए अगर तेल की सप्लाई में रुकावट आती है तो उसे सबसे ज्यादा नुकसान होना चाहिए था। लेकिन चीन ने पहले से ही बड़ी मात्रा में तेल जमा करके रखा हुआ है। इसके अलावा चीन बिजली से चलने वाले सिस्टम पर शिफ्ट कर चुका है और कोयले से भी जरूरी चीजें बना रहा है।
चीन ने धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा पॉलिसी को इस तरह बदला कि वह वैश्विक सप्लाई शॉक का सामना कर सके। सरकार ने अहम सेक्टर्स में निवेश बढ़ाया और इंडस्ट्रियल स्ट्रेंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा बनाया। पढ़ें पूरी खबर…

12:18 PM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान में सभ्यता खत्म हो सकती है, आज की रात बहुत अहम
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- आज रात हालात इतने गंभीर हैं कि एक पूरी सभ्यता के खत्म होने का खतरा बताया जा रहा है। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा हो भी सकता है।
अगर सच में सत्ता में बड़ा बदलाव होता है और नए, ज्यादा समझदार और कम कट्टर लोग आगे आते हैं, तो हालात बेहतर भी हो सकते हैं।
आज की रात दुनिया के इतिहास में बहुत अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि पिछले 47 साल से जो दबाव, भ्रष्टाचार और हिंसा चल रही थी, वह अब खत्म हो सकती है।
11:48 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने साउथ कोरिया और जापान को किम जोंग उन का डर दिखाया
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को NATO, ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन देशों ने ईरान जंग में अमेरिका की मदद नहीं की। उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।
उन्होंने कहा- आप जानते हैं किसने हमारी मदद नहीं की? साउथ कोरिया ने मदद नहीं की। ऑस्ट्रेलिया ने मदद नहीं की। जापान ने मदद नहीं की।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि जापान में करीब 50,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, ताकि उसे उत्तर कोरिया से बचाया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि साउथ कोरिया में करीब 45,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, ताकि उसे किम जोंग उन से बचाया जा सके, जिनसे मेरे (ट्रम्प) अच्छे रिश्ते हैं।
11:38 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने बहरीन से अपने 1500 नाविकों को निकाला
ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के खतरे के बाद अमेरिका ने बहरीन से अपने करीब 1500 नाविकों को वापस बुला लिया है। बहरीन में अमेरिका की नेवी का 5th फ्लीट मौजूद है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में समुद्री ऑपरेशन संभालती है।
11:25 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की धमकी- अब मिडिल ईस्ट के बाहर भी हमला करेंगे
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मंगलवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी कि उनका जवाब सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वह वहां के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बना सकते हैं।
गार्ड्स ने अपने बयान में कहा कि अब तक उन्होंने संयम बरता था, लेकिन अब वह खत्म हो चुका है। बयान में कहा गया कि ईरान अब अमेरिका और उसके सहयोगियों के ऐसे ढांचे को निशाना बना सकता है, जिससे उन्हें इस इलाके के तेल और गैस संसाधनों से दूर कर दिया जाए।
ईरान ने यह भी कहा कि उसने अब तक पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्तों की वजह से संयम रखा था, लेकिन अब वह स्थिति नहीं रही। गार्ड्स ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सेना ने हद पार की, तो अंजाम बुरा होगा।
11:23 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का लेबनान में पुल पर हमला
इजराइल की सेना (IDF) ने कहा है कि उसने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के एक और पुल पर हमला किया है। उनके मुताबिक हिजबुल्लाह के लड़ाके इस पुल का इस्तेमाल हथियार ले जाने के लिए कर रहे थे।

इजराइल ने 22 मार्च को भी लितानी नदी पर बने एक पुल को उड़ा दिया था।
11:17 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला
अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, यहां ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया है।
ईरान के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का निर्यात खार्ग आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इससे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि अगर ईरान ने मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिका समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो उसके जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। अभी इस डेडलाइन को खत्म होने में 12 घंटे बाकी हैं।
वहीं ईरानी सेना ने कहा कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अमेरिका और उसके साथियों के ठिकानों पर हमला किया जाएगा।

11:13 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का ईरान में रेलवे पुल पर हमला, 2 की मौत
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को ईरान के काशान शहर के पास यहयाबाद रेलवे पुल पर अमेरिका-इजराइल के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
इजराइल ने ईरान में लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की थी। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें।
11:12 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में हाईवे पर बने पुल पर हमला

ईरानी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को अमेरिका और इजराइल के हमले में निशाना बनाया गया है।
10:41 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल की चेतावनी- ईरानी जनता रेल से सफर न करे
इजराइल ने ईरान में लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें।
इजराइली सेना (IDF) ने मंगलवार को एक्स पर जारी बयान में कहा, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरान समय) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। ट्रेन और रेलवे लाइनों के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान के लिए खतरा हो सकती है।”
ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का समय दिया है, लेकिन इजराइल की चेतावनी उससे करीब 6.5 घंटे पहले खत्म हो जाएगी।
10:22 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये में इजराइली दूतावास के बाहर गोलीबारी, 2 हमलावर मारे गए
तुर्किये के इंस्तानबुल में मंगलवार को इजराइल के कॉन्सुलेट के पास गोलीबारी हुई। कुछ लोग बंदूक लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई।
इस गोलीबारी में 2 हमलावर मारे गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया। एक पुलिसवाला भी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
तुर्किये के मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों का मकसद पता नहीं चल पाया है।

तुर्किये की पुलिस हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए।
10:14 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राजदूत की अपील- खाड़ी देश जंग रोकने आगे आएं
कुवैत में ईरान के राजदूत मोहम्मद तूतूंजी ने खाड़ी देशों से अपील की है कि वे इस तनाव को कम करने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि अगर हालात और बिगड़े, तो इसका बहुत बुरा असर पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के देश अपनी ताकत और कूटनीति का इस्तेमाल करके इस बड़ी तबाही को रोकेंगे।

ईरान के राजदूत मोहम्मद तूतूंजी की तस्वीर।
10:03 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नीदरलैंड की प्रोफेसर बोलीं- ईरान में सिविल ठिकानों पर हमला वॉर क्राइम होगा
नीदरलैंड की प्रोफेसर मैरीके डे हून ने कहा कि अमेरिका और इजराइल अगर ईरान के सिविल ठिकानों पर हमला युद्ध अपराध हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुल, बिजली घर जैसे नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया जा सकता।
हालांकि अगर इनका इस्तेमाल सेना के फायदे के लिए हो रहा हो, तो कुछ मामलों में हमला किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बहुत सख्त शर्तें होती हैं।
उन्होंने उदाहरण दिया कि अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यूक्रेन में बिजली घरों पर हमले को लेकर रूस के नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया था।
उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प का यह कहना कि ईरान को स्टोन एज (पाषाण युग) में भेज देंगे, यह दिखाता है कि हमला आम जनता पर भी हो सकता है जो मानवता के खिलाफ अपराध माना जाएगा।

नीदरलैंड की प्रोफेसर मैरीके डे हून की तस्वीर।
09:43 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- देश के 1.4 करोड़ लोग जान देने को तैयार
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने मंगलवार को कहा कि देश के 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग जरूरत पड़ने पर देश के लिए अपनी जान देने को तैयार हैं।
पजशकियान ने कहा, “1.4 करोड़ से ज्यादा ईरानी नागरिकों ने अपनी जान कुर्बान करने की तैयारी जताई है… मैं खुद भी पहले तैयार था, अभी भी हूं और आगे भी ईरान के लिए अपनी जान देने को तैयार रहूंगा।”
उनका यह बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए आज रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक की समय सीमा दी है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ऐसा नहीं करता, तो उसके अहम ढांचे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले किए जा सकते हैं।
09:33 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प की धमकी के बीच ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने म्यूजिक बजाया
ईरान के मशहूर संगीतकार अली गम्सारी ने अमेरिकी धमकी के बाद भी दमावंद पावर प्लांट के सामने बैठकर ‘माय होमलैंड’ (मेरा वतन) नाम का संगीत बजाया।
इस संगीत के जरिए उन्होंने अपने देश के लिए प्यार और शांति का संदेश देने की कोशिश की। यह प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि अमेरिका ने आज यानी मंगलवार को ईरानी पावर प्लांट और ब्रिज पर हमले की धमकी दी है।
इसके बाद ईरान सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे देश जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करें।
09:21 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह का इजराइली हेलिकॉप्टरों पर रॉकेट अटैक
लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी इजराइल के श्लोमी और इवन मेनाचेम शहरों पर रॉकेट हमले किए हैं।
इसके अलावा, संगठन ने यह भी दावा किया कि उसके लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के अल-बैयादाह क्षेत्र के ऊपर दो इजराइली हेलिकॉप्टरों को जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (सर्फेस-टू-एयर मिसाइल) से निशाना बनाया।
हिजबुल्लाह का कहना है कि इस हमले के बाद दोनों हेलिकॉप्टरों को लेबनानी हवाई क्षेत्र छोड़कर पीछे हटना पड़ा।
09:02 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर हवाई हमला
ईरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित खोर्रमाबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल की ओर से हवाई हमला किए जाने की खबर है।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस हमले में एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है और स्थानीय प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है।
08:54 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना बोली- जंग में ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
इजराइल की सेना (IDF) ने नया वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले किए हैं।
सेना के अनुसार, युद्ध के दौरान अब तक ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया गया है।
जारी किए गए वीडियो में इन हमलों की झलक दिखाई गई है, जिसमें विभिन्न सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है।
08:44 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान एंबेसी ने ट्रम्प की AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट की
तजाकिस्तान में ईरान एंबेसी ने एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ट्रम्प एक बुरा सपना देखते हैं, जिसमें ईरान में स्कूल हमले में मारी गई बच्चियां उसे डराती नजर आती हैं।
08:37 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरान के रेलवे नेटवर्क का इस्तेमाल हथियार पहुंचाने में हो रहा
इजराइल ईरान के रेलवे नेटवर्क को एक टारगेट के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईरान का रेलवे नेटवर्क रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल हो रहा है, जिसके जरिए देशभर में हथियारों की आवाजाही की जा रही है।
विश्लेषकों का मानना है कि इजराइल इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर अपने हमलों को जायज ठहराने की कोशिश कर रहा है, ताकि अलग-अलग देशों में इसे समर्थन मिल सके।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल अब उन सभी संस्थानों को निशाना बनाने की रणनीति अपना रहा है, जो ईरानी सरकार को किसी भी तरह से मदद पहुंचाते हैं।

08:24 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला कॉसवे फिर से खुला
सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाला अहम किंग फहद कॉसवे अब फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
किंग फहद कॉसवे प्राधिकरण ने बताया कि आज पहले सुरक्षा कारणों से इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बहाल कर दी गई है।
यह कॉसवे दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, इसलिए इसके बंद होने से आवाजाही पर असर पड़ा था।

08:13 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में 2 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान के नबातियेह गवर्नरेट में इजराइली हमलों में दो लोगों की मौत हो गई है। नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, देइर जहरानी कस्बे में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की जान गई।

08:00 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी क्लस्टर बम से इजराइल में नुकसान
इजराइल में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल से गिराए गए क्लस्टर सबम्यूनिशन (छोटे बम) के कारण नुकसान होने की खबर है।
राहत और बचाव टीमों के अनुसार, रोश हाअयिन, रमत हाशरोन और आसपास के इलाकों में इन छोटे बमों के गिरने के स्थानों पर टीमें काम कर रही हैं।
07:47 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी बच्ची ने इजराइल पर पिंक कलर की मिसाइल दागने की मांग की
एक ईरानी लड़की ने सेना के एयरोस्पेस कमांडर से पिंक कलर की मिसाइल इजराइल पर दागने का अनुरोध किया था।
IRGC ने इसके जवाब में एक पिंक कलर की मिसाइल की तस्वीर जारी की, जिस पर फारसी में लिखा था- एक क्रांतिकारी छोटी बच्ची के अनुरोध के जवाब में।
07:33 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रेलवे सिस्टम पर इजराइल की धमकी के बाद ईरान में अफरातफरी
ईरान में रेलवे सिस्टम को निशाना बनाने की इजराइली धमकी के बाद हालात बिगड़ने और अफरातफरी फैलने की आशंका जताई जा रही है।
तेहरान से रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ईरान को इस तरह की धमकियां मिली हैं, लेकिन लोग इन्हें गंभीरता से ले रहे हैं क्योंकि पहले भी ऐसी चेतावनियां असली हमलों में बदल चुकी हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ट्रेन स्टेशन और परिवहन व्यवस्था को निशाना बनाया जाता है, तो हालात काफी अराजक हो सकते हैं और लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा।
07:24 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी राजदूत बोले- युद्ध रोकने के लिए बातचीत नाजुक मोड़ पर
पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोगद्दम ने कहा है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध रोकने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशें अब नाजुक और अहम मोड़ पर पहुंच गई हैं।
उन्होंने पाकिस्तान के प्रयासों को प्रभावी बताया, हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र के कई देश इस युद्ध में सीधे तौर पर शामिल हो चुके हैं, जिसके बाद पाकिस्तान एक मध्यस्थ के रूप में सामने आया है।
यह स्थिति तब बनी जब ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर जवाबी हमले शुरू किए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।
07:12 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 300 लोगों को VPN बेचने वाला गिरफ्तार
ईरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर 300 से ज्यादा लोगों को VPN सेवा बेचने का आरोप है। दक्षिण-पूर्वी केर्मान प्रांत के पुलिस कमांडर ने बताया कि आरोपी कई प्रांतों में एक संगठित नेटवर्क चला रहा था।
इसका मकसद लोगों को सोशल मीडिया तक पहुंच देना और दुश्मन नेटवर्क से संपर्क आसान बनाना था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की गतिविधियों को बंद कर दिया गया है और इसे गैरकानूनी व सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सरकार ने इंटरनेट पर सख्ती बढ़ा दी है और वैश्विक इंटरनेट एक्सेस को सीमित किया हुआ है। ईरानी अधिकारी पहले भी VPN के खिलाफ कदम उठाते रहे हैं ताकि इंटरनेट पर नियंत्रण और कड़ा किया जा सके।
07:01 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में दुश्मनों के मददगारों को जल्द सजा दी जाएगी
ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई ने मंगलवार को कहा कि देश के दुश्मनों की मदद करने के आरोपियों के खिलाफ मामलों को तेजी से निपटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘दुश्मन के एजेंट’ माने जाने वाले लोगों के मामलों में सजा, खासकर फांसी या संपत्ति जब्त करने जैसे फैसले जल्दी दिए जाएंगे।
एजेई ने यह भी कहा, “इस्लामिक ईरान अपने वैध आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है और जब तक हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, हम पूरी ताकत से यह कार्रवाई जारी रखेंगे।”
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान में गिरफ्तारी अभियान तेज हो गया है। अधिकारियों ने कई ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर दुश्मनों की मदद करने का आरोप है।
06:44 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- कमांडरों की हत्या से नहीं डरेंगे
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि शीर्ष सैन्य कमांडरों की हत्या से देश की सेना और लड़ाकों का मनोबल नहीं टूटेगा।
यह बयान ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खदेमी की सोमवार को हुई हत्या के बाद आया है।
खामेनेई ने कहा कि खदेमी ने सुरक्षा, खुफिया और रक्षा के क्षेत्र में कई दशकों सेवा दी।
उन्होंने अपने लिखित बयान में कहा कि ईरान के लड़ाके और सेना एकजुट हैं, जिन्हें आतंकवाद या अपराध जैसी घटनाएं कमजोर नहीं कर सकतीं।
खदेमी IRGC के तीन सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे। इसके अलावा, सोमवार को इजराइली सेना ने दावा किया कि उसकी वायु सेना ने IRGC की कुद्स फोर्स के स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट के कमांडर असघर बघेरी को भी मार गिराया है। हालांकि, तेहरान ने इस दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जनरल माजिद खदेमी (फाइल फोटो)
06:32 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिकी लोगों को सरकार से सवाल करना चाहिए
ईरान ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सरकार को ईरान के खिलाफ हो रहे हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराएं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने सोमवार को कहा कि अमेरिका जो ईरान के खिलाफ कर रहा है, वह गलत है।
उन्होंने कहा, “अमेरिकी जनता को यह समझना चाहिए कि उनकी सरकार जो कर रही है, वह एक बड़ा अन्याय है।”
06:18 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान ईरान के 4 सैन्य अधिकारी मारे गए
ईरान ने कहा है कि इस्फहान में रविवार को हुए अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसके चार सैन्य अधिकारी मारे गए। ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि ये अधिकारी अमेरिकी हमले में मारे गए।। ईरानी सेना ने मारे गए अधिकारियों की पहचान उनके सैन्य रैंक के साथ बताई है, जिनमें एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कर्नल, एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक फर्स्ट लेफ्टिनेंट शामिल हैं।
06:01 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग के कारण तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल हुई
ईरान जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर करीब 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।
ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.4 प्रतिशत बढ़कर 110.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 0.8 प्रतिशत बढ़कर 113.31 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
05:55 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट: कुम के हॉस्पीटल में मुजताब खामेनेई का हो रहा इलाज

टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई बेहोश हैं और फिलहाल ईरान के शहर कुम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट में अमेरिकी और इजराइली खुफिया एजेंसियों की तरफ से खाड़ी देशों के साथ साझा किए गए एक राजनयिक नोट का हवाला दिया गया है।
इसमें कहा गया है कि 28 फरवरी को हुए उसी हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, चोटों की वजह से मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और वे फिलहाल देश चलाने की स्थिति में नहीं हैं।
इस नोट में पहली बार यह भी बताया गया कि सुप्रीम लीडर कहां हैं। वे अभी तेहरान से करीब 87 मील दक्षिण में स्थित कुम शहर में हैं, जिसे शिया इस्लाम में पवित्र माना जाता है।
नोट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियों को सुप्रीम लीडर की लोकेशन की जानकारी पहले ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया था।
05:47 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरानी लोगों को ट्रेन में सफर न करने की चेतावनी दी
इजराइल की सेना (IDF) ने मंगलवार को ईरान के लोगों को चेतावनी दी कि वे रात 9 बजे (स्थानीय समय) तक ट्रेन और रेलवे लाइनों का इस्तेमाल न करें।
इस चेतावनी में कहा गया कि ट्रेन में सफर करना या रेलवे ट्रैक के आसपास जाने से जान को खतरा हो सकता है।
05:33 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सेना बोली- हम लड़ाई जारी रखेंगे
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ट्रम्प की धमकियों को बेबुनियाद बताया है।
खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जुलफकारी ने कहा कि ट्रम्प लगातार सैन्य असफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने साफ कहा कि इन धमकियों से ईरान अपनी लड़ाई नहीं रोकेगा और वह मुकाबला जारी रखेगा।
जुलफकारी ने चेतावनी दी कि अगर गैर-सैन्य ठिकानों पर हमले दोबारा किए गए, तो ईरान का जवाब पहले से कहीं ज्यादा कड़ा और बड़े स्तर पर होगा।
05:13 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में यहूदी उपासना स्थल पर हमला
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका-इजराइल की ओर से दागे गए एक प्रोजेक्टाइल ने तेहरान के एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) को नुकसान पहुंचाया है।
एजेंसी ने सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का वीडियो भी साझा किया, जिसमें बचावकर्मी मौके पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में क्षतिग्रस्त किताबें और मलबा भी नजर आ रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में सिनेगॉग को नुकसान पहुंचा है, हालांकि नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
05:01 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड PM बोले- ट्रम्प की धमकियां जंग खत्म नहीं करेगी
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ट्रम्प की ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले की धमकियां जंग को खत्म नहीं करेंगी। लक्सन ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से कहा कि इस समय और ज्यादा सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि इस संघर्ष को और ज्यादा बढ़ने से रोका जाए। लक्सन ने कहा कि ट्रम्प की धमकियां हालात को और बिगाड़ सकती हैं।
04:55 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मलेशिया का जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला
मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उसके झंडे वाले सात फंसे जहाजों में से एक को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिल गई है।
मंत्रालय ने बताया कि यह जहाज अब आगे की ओर बढ़ रहा है। सरकार के अनुसार, यह सकारात्मक नतीजा बातचीत के बाद सामने आया है। हालांकि, मंत्रालय ने जहाज का नाम, उसमें क्या सामान था और उसका अंतिम गंतव्य क्या है, इसकी जानकारी नहीं दी।
कुआलालंपुर स्थित ईरानी दूतावास ने भी सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि पहला मलेशियाई जहाज स्ट्रेट पार कर चुका है।
04:37 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने लोगों से पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाने की अपील की
ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं, कलाकारों और खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 7 अप्रैल को देशभर के पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं।
सरकार का कहना है कि इसका मकसद अमेरिकी हमलों से सार्वजनिक ढांचे की सुरक्षा करना है।
ईरान के युवा और खेल मामलों के उपमंत्री अलीरेजा रहीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”
04:11 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- ईरान में अब तक 13,000 ठिकानों पर हमले किए
अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में अब तक 13,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।
CENTCOM के अनुसार, इन हमलों में ईरान के 155 से ज्यादा जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया है या उन्हें नष्ट कर दिया गया है।
04:00 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में मिसाइल हमले, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
बहरीन ने मिसाइल हमले के खतरे के बीच अपने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले को देखते हुए देश में सायरन बजाए गए हैं।
बहरीन के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश जारी कर कहा, “निवासियों से अनुरोध है कि वे शांत रहें और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाएं।”
03:46 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमले में 4 लोग की मौत
लेबनान के बेरूत में बुधवार को हुए इजराइली हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई गाड़ियां और इमारतें भी तबाह हो गई।



03:33 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिण कोरिया के दूत तेल सप्लाई के लिए तीन देशों के दौरे पर जाएंगे
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-शिक कजाकिस्तान, ओमान और सऊदी अरब का दौरा करेंगे। इस दौरे का मकसद कच्चे तेल और पेट्रोकेमिकल की सप्लाई को सुरक्षित करना है।
यह कदम होर्मुज में शिपिंग प्रभावित होने के बीच उठाया जा रहा है, जिससे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। दक्षिण कोरिया अपनी लगभग 70 प्रतिशत ऊर्जा जरूरतों के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर है।
03:18 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल के हाइफा पर मिसाइल हमले में फिलीपीनी महिला समेत 4 लोगों की मौत
इजराइल के शहर हाइफा में हुए मिसाइल हमले में 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक फिलीपीनी महिला भी शामिल है।
फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि रविवार को हुए इस हमले में हाइफा में रहने वाली महिला की मौत हो गई। महिला के साथ उसके इजराइली पति और उसके सास-ससुर की भी जान चली गई।

इजराइल के हाइफा में मिसाइल हमले के बाद बचाव कर्मी रेस्कयू करते हुए।
03:04 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सांसद बोले- ट्रम्प की धमकी युद्ध अपराध करने जैसा
ईरान की नागरिक सुविधाओं को नष्ट करने की ट्रम्प की धमकी पर एक डेमोक्रेटिक सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रम्प का यह बयान उनके पूरे कार्यकाल में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला और खतरनाक है।
अपने वेबसाइट पर लिखे एक लेख में मर्फी ने कहा कि ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए अल्टीमेटम देते हुए बड़े पैमाने पर युद्ध अपराध करने की धमकी दी है।
मर्फी ने कहा कि ईरान के ऊर्जा प्लांट और पुलों पर हमला करने से हजारों निर्दोष लोग मारे जा सकते हैं, जो इन जगहों पर काम करते हैं या सड़कों से गुजरते हैं।
उन्होंने साफ कहा, “यह एक युद्ध अपराध होगा।” मर्फी ने यह भी कहा कि ट्रम्प के आसपास मौजूद लोगों को उन्हें ऐसे कदम उठाने से रोकना चाहिए और सभी को खुलकर आवाज उठानी चाहिए ताकि ऐसे युद्ध अपराध न हों।

डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस मर्फी ने ट्रम्प की धमकी को युद्ध अपराध बताया।
02:48 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UAE बोला- ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेंस रोक रहा है
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में लगे हुए हैं।
UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायु रक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय है और मिसाइलों, ड्रोन (यूएवी) से पैदा हुए खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रही है।
02:38 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जंग खत्म करने के बदले ईरान को गारंटी चाहिए
ईरान का कहना है कि वह इस समय हमलों से बातचीत कर रहा है। ईरानी नेताओं के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक उन्होंने अपने देश पर हुए लगातार हमलों को सफलतापूर्वक रोका है और मजबूत स्थिति में हैं।
उनका कहना है कि देश अब भी सुरक्षित है और वह अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। ईरान का दावा है कि उसके पास पर्याप्त हथियार हैं और वह दुनिया की दो सबसे ताकतवर सेनाओं का मुकाबला कर रहा है, इसलिए वह खुद को बढ़त में मानता है।
ईरान चाहता है कि ऐसा समाधान निकले जिससे भविष्य में इस तरह के हमले दोबारा न हों। इसी वजह से वह सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि पूरी तरह युद्ध खत्म करने की मांग कर रहा है। उनका मानना है कि सीजफायर से दुश्मन फिर से युद्ध की तैयारी कर सकता है।
इसके अलावा, ईरान होर्मुज के लिए नई व्यवस्था चाहता है, जो पहले से अलग हो। वह चाहता है कि जहाजों पर टैक्स लगाने का अधिकार उसे मिले, ताकि युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
ईरान ने लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग की है। उसका कहना है कि ये प्रतिबंध गलत थे और इन्हें खत्म किया जाना चाहिए।

ईरान के तेहरान में इस्लामिक क्रांति चौक पर एक अमेरिका-विरोधी बिलबोर्ड लगाया गया है। बिलबोर्ड पर अमेरिकी विमानों को ईरानी सेनी मछली पकड़ने के जाल से पकड़ती नजर आ रही है। उस पर फारसी में लिखा है, “होर्मुज बंद रहेगा, पूरा फारस की खाड़ी हमारा शिकारगाह है।”
02:25 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में 11 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित, UN ने चिंता जताई
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बताया है कि लेबनान में अब तक 11 लाख से ज्यादा पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। यह संख्या देश की कुल आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा है।
UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इनमें से करीब 1.37 लाख लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर विस्थापित लोग अलग-अलग समुदायों या अस्थायी जगहों पर रह रहे हैं, जहां उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी बहुत कम मिल पा रही हैं।

01:57 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले किए, मिसाइल हमले की चेतावनी
इजराइल की सेना ने बताया है कि उसने हाल ही में ईरान के कई इलाकों में नई हवाई हमलों की एक बड़ी कार्रवाई पूरी की है। इन हमलों में राजधानी तेहरान समेत कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सेना के अनुसार, इस दौरान ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों को रोकने के लिए इजराइल की रक्षा प्रणाली लगातार काम कर रही है और उन्हें इंटरसेप्ट किया जा रहा है।
01:46 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सलाहकार बोले- ट्रम्प के पास 20 घंटे बचे, सरेंडर करो या अंजाम भुगतो
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के एक शीर्ष सलाहकार ने ट्रम्प पर तीखा हमला बोला है।
सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा कि ट्रम्प के पास लगभग 20 घंटे बचे हैं, जिसमें उन्हें या तो ईरान के सामने झुकना होगा, नहीं तो उनके सहयोगियों को खत्म कर दिया जाएगा। महदी मोहम्मदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हम पीछे नहीं हटेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने इस युद्ध को जीत लिया है और अब वह केवल ऐसे अंत को स्वीकार करेगा, जिससे उसके फायदे मजबूत हों और क्षेत्र में नई सुरक्षा व्यवस्था बने।
ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान होर्मुज को फिर से नहीं खोलता, तो अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को और बढ़ा सकता है। इसके लिए ट्रम्प ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक का समय दिया है। भारतीय समय के अनुसार यह बुधवार सुबह (5:30 बजे) तक है।
01:31 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में हिरासत में लिया गया दूसरा जापानी नागरिक रिहा
ईरान ने जनवरी में हिरासत में लिए गए दूसरे जापानी नागरिक को रिहा कर दिया है। जापानी समाचार एजेंसी क्योदो ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, रिहा किया गया व्यक्ति जापानी ब्रॉडकास्टर NHK का तेहरान ब्यूरो प्रमुख बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले मार्च में जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने जानकारी दी थी कि हिरासत में लिए गए दो जापानी नागरिकों में से एक को रिहा कर दिया गया है और दूसरे की रिहाई के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं।
01:29 AM7 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज होर्मुज प्रस्ताव पर वोटिंग
होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) सुरक्षा परिषद आज एक संशोधित प्रस्ताव पर वोट करेगी। इस प्रस्ताव में ईरान से कॉमर्शियल जहाजों पर हमले रोकने और आवाजाही बनाए रखने की मांग की गई है।
बहरीन और अन्य खाड़ी देशों ने पहले एक सख्त प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें होर्मुज खोलने के लिए बल प्रयोग की अनुमति देने की बात थी। हालांकि, वीटो की आशंका के चलते इसे कमजोर कर दिया गया।
नए प्रस्ताव में अब देशों से रक्षात्मक तरीके से समन्वय कर जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है। साथ ही, ईरान से कहा गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा न डाले। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
