Headlines

HCL Tech Q2FY27 Results | Profit Jumps 21% & Dividend Announced


मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IT कंपनी HCL टेक का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध-मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 21% बढ़कर 5,132 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही (Q2FY26) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4,235 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं पिछली तिमाही (Q2FY6) में यह 4,624 करोड़ रुपए रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 11% बढ़ा है। HCL ने सोमवार (12 अक्टूबर) को Q2FY27 यानी वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

HCL टेक ने 12 रुपए का डिवेडेंड देने का किया ऐलान

HCL टेक के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को प्रति शेयर 12 रुपए के डिवेडेंड (लाभांश) देने को भी मंजूरी दी है। कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

HCL टेक का रेवेन्यू 11.5% बढ़कर ₹35,620 करोड़ रही

दूसरी तिमाही में HCL टेक का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.5% बढ़कर 35,620 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31,942 करोड़ रुपए रही थी।

वहीं पिछली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी की रेवेन्यू 34,579 करोड़ रुपए थी। यानी Q2FY27 की तुलना में Q1FY27 में कंपनी की रेवेन्यू 8% बढ़ा है।

HCL टेक का शेयर एक साल में 18% गिरा

नतीजों से पहले HCL टेक का शेयर 0.5% की तेजी के साथ 1,223 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले 1 महीने में 3%, 6 महीने में 15% और एक साल में 18% गिरा है। सिर्फ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक की बात करें तो कंपनी का शेयर 25% गिरा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 3.31 लाख करोड़ रुपए है।

HCL टेक के फाउंडर हैं शि‌व नाडर

HCL टेक के फाउंडर शि‌व नाडर हैं। उन्होंने HCL को 1976 में स्थापित किया था। इसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर सी विजयकुमार हैं। कंपनी डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड और सॉफ्टवेयर का काम करती है। HCL में 230,339 कर्मचारी काम करते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *