World News Updates: Iran Israel War, Trump Threats


  • Hindi News
  • International
  • World News Updates: Iran Israel War, Trump Threats | Hormuz Crisis, Russia China Breaking News

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े रूस के प्रमुख वैज्ञानिक अलेक्जेंडर लियोनोव का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे रूस के प्रमुख मिसाइल डिजाइनरों में शामिल थे।

लियोनोव NPO माशिनोस्ट्रोएनिया (NPOMASH) के CEO और चीफ डिजाइनर थे, जो भारत-रूस की ब्रह्मोस एयरोस्पेस का प्रमुख साझेदार है।

उन्हें उन्नत मिसाइल तकनीक के विकास के लिए जाना जाता था। उन्होंने जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया।

इसके अलावा उन्होंने ग्रेनिट, वल्कन और बास्टियन जैसे मिसाइल और कोस्टल डिफेंस सिस्टम्स के विकास में भी भूमिका निभाई थी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने संघर्ष रोकने के लिए तालिबान के सामने 3 मांगें रखी, चीन की मध्यस्थता में बातचीत शुरू

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के बाद अब दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। चीन की मध्यस्थता में हो रही इस वार्ता में पाकिस्तान ने तालिबान के सामने तीन मांगें रखी हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को आतंकी संगठन घोषित करने, उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने और कार्रवाई के ठोस सबूत देने की मांग की है।

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसकी सबसे बड़ी चिंता अफगानिस्तान की जमीन से संचालित आतंकी गतिविधियां हैं। इसी वजह से बातचीत को फिलहाल आतंकवाद और सीमा सुरक्षा तक सीमित रखा गया है।

इस वार्ता में चीन अहम भूमिका निभा रहा है और दोनों पक्षों को एक साझा फ्रेमवर्क पर लाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने पांच पॉइंट का फ्रेमवर्क तैयार किया है। इसमें सीजफायर, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, आतंकी ठिकानों का खात्मा, सुरक्षित व्यापार मार्ग और औपचारिक बातचीत की व्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल हैं।

आयरलैंड में तोते को मालिक से मिलाने में जुटी पुलिस, डबलिन एयरपोर्ट के पास बैठा मिला, फिलहाल पुलिस ख्याल रख रही

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में पुलिस एक गुमशुदा तोते को मालिक से मिलाने की कोशिश कर रही है। यह तोता ईस्टर संडे के दिन डबलिन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के पास कूड़ेदान पर बैठा मिला।

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब डबलिन एयरपोर्ट पर तोता मिला हो। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें एक तोता अपने मालिक से दोबारा मिल चुका है।

एयरपोर्ट पुलिस ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया और फिलहाल उसकी देखभाल कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, तोता काफी शांत था और खाना देखकर आसानी से उनके पास आ गया। उसे पुलिस स्टेशन ले जा कर फल, पानी और खिलौने दिए गए हैं।

तोते के मालिक को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्थानीय पेट शॉप और एनिमल सेंटर को भी सूचना दी है। सोशल मीडिया के जरिए भी मालिक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक सही पहचान नहीं हो पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.