तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी4 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका ने गुरुवार को ईरान में कराज ब्रिज पर हमला किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को बास्टर्ड कहते हुए होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलने पर बड़ा हमला करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज नहीं खोला तो वो उसे नरक बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में पावर प्लांट और पुलों पर हमला करने की बात कही।
ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होगा यानी हमला होगा। ईरान होर्मुज खोले दे, नहीं तो नरक जैसे हालात में पहुंच जाएगा।
इसके कुछ घंटों बाद उन्होंने ईरान पर हमले की समयसीमा बढ़ाने का संकेत दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)। ट्रम्प के इस पोस्ट को ईरान पर अमेरिकी हमले की डेडलाइन के रूप में देखा जा रहा है।
अमेरिका ने गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान को कराज शहर से जोड़ने वाले B1 हाईवे ब्रिज पर हमला किया था। यह पुल इसी साल शुरू हुआ था। इसे मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। करीब 1050 मीटर लंबे और 136 मीटर ऊंचे इस पुल को बनाने में लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब ₹3,800 करोड़) खर्च हुए थे।

ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।
ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।

ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

ईरान में शनिवार को महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई और 170 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इजराइल ने शनिवार को ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज में एक मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया है। इ

सेंट्रल इजराइल में शनिवार को ईरानी मिसाइल हमले के बाद एक कार पूरी तरह जल गई।

इजराइल के किरयात में शमोना में शनिवार को प्रोजेक्टाइल गिरने से धमाका हुआ।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:41 AM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UAE बोला- मिसाइल-ड्रोन से निपट रही एयर डिफेंस, लोगों से शांति की अपील
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल और ड्रोन खतरों से लगातार निपट रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देशभर में सुनाई दे रही आवाजें मिसाइल और ड्रोन हमलों के खिलाफ ऑपरेशनों का ही परिणाम हैं।
मंत्रालय ने नागरिकों से शांत रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई है कि इंटरसेप्ट किए गए मिसाइल या ड्रोन के मलबे के पास न जाएं, उसे छुएं या उसकी तस्वीर न लें। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों को ही स्थिति का आकलन करने दिया जाए।
12:03 AM6 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो अमेरिका को उसी तरह जवाब देंगे
ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया गया, तो वह उसी तरह जवाब देगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरानी सेना किसी भी हमले की स्थिति के लिए तैयार है।
बगाई ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में उन सभी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा जो अमेरिका के हैं या किसी भी तरह अमेरिका की मदद करते हैं।
11:22 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- होर्मुज US और इजराइल के लिए पहले जैसा कभी नहीं रहेगा
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब अमेरिका और इजराइल के लिए पहले जैसा नहीं रहेगा। IRGC ने अपने बयान में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में नया ऑर्डर लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।
ईरानी संसद में एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिसमें स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने, अमेरिका और इजराइल के जहाजों पर बैन और बैन लगाने वाले देशों पर अतिरिक्त नियम लागू करने की बात कही गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि जहाजों को ट्रांजिट फीस ईरान की राष्ट्रीय मुद्रा में चुकानी होगी। इस योजना में समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और ओमान के साथ कानूनी सहयोग जैसे प्रावधान भी शामिल हैं।
10:44 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस में ट्रम्प की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, पायलट के रेस्क्यू की जानकारी देंगे
डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे (भारतीय में रात 10.30 बजे) होगी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट के अनुसार, ट्रम्प इस दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ मीडिया के सवालों का जवाब देंगे और ईरान में लापता अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी देंगे।
पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ओवल ऑफिस में होने वाली थी, जहां सीमित संख्या में पत्रकार मौजूद रहते। हालांकि, मीडिया की मांग को देखते हुए इसे ब्रीफिंग रूम में शिफ्ट किया गया है, ताकि ज्यादा पत्रकार शामिल हो सकें।
10:07 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 3 घायल
लेबनान के ऐन सादेह इलाके में इजराइल के एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह इलाका राजधानी बेरूत के पूर्व में स्थित है। हमले के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
09:33 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज से 24 घंटे में 15 जहाज गुजरे, ट्रैफिक अब भी 90% कम
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पिछले 24 घंटे में 15 जहाज गुजरे हैं। IRGC से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन जहाजों को ईरान की मंजूरी के बाद ही इस अहम जलमार्ग से गुजरने दिया गया।
हालांकि, इस मार्ग पर समुद्री ट्रैफिक अब भी सामान्य स्तर से करीब 90% कम बना हुआ है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बाद से जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां ट्रैफिक कम होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर असर पड़ रहा है, जिससे ईंधन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है।

08:49 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जॉर्डन ने 24 घंटे में ईरान के 2 मिसाइल और 2 ड्रोन मार गिराए
जॉर्डन ने अपने एयरस्पेस में ईरान से दागे गए दो मिसाइल और दो ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यह घटना पिछले 24 घंटे के दौरान हुई।
जॉर्डन की सेना के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
पब्लिक सिक्योरिटी डायरेक्टरेट के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान 18 अलग-अलग जगहों से मलबा और प्रोजेक्टाइल गिरने की सूचना मिली, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
08:09 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल में युद्ध के दौरान घायलों की संख्या 6,951 पहुंची
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में इजराइल में अब तक 6,951 लोग घायल हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन सभी को अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
इनमें से 123 मरीज अभी भी अस्पताल में हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई है।
07:37 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान को ट्रम्प का नया अल्टीमेटम, हमले का समय बताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को फिर से अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ईरान पर हमले का संभावित समय बताया है। उन्होंने लिखा- मंगलवार रात 8 बजे, ईस्टर्न टाइम!

07:01 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सीनेटर बोले- ट्रम्प दिमागी रूप से असंतुलित, उनकी बातें बेतुकी
अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की है। सैंडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईस्टर संडे के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान चिंताजनक है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक खतरनाक और दिमागी रूप से असंतुलित आदमी की बेतुकी बातें हैं। कांग्रेस को तुरंत कार्रवाई करनी होगी। इस युद्ध को समाप्त करो। उन्होंने कहा, “कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को अब कार्रवाई करनी चाहिए। इस युद्ध को खत्म करो।”

06:25 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह का इजराइली ठिकानों और सैनिकों पर हमलों का दावा
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजराइल और दक्षिणी लेबनान सीमा पर इजराइली सेना के खिलाफ कई हमले किए हैं। इन हमलों में विस्फोटक, फायरिंग और रॉकेट अटैक शामिल हैं।
हिजबुल्लाह ने यह भी दावा किया कि उसने ऐनाता इलाके के पास इजराइली सैनिकों के जमावड़ों और ठिकानों पर भी रॉकेट दागे। इसके अलावा उत्तरी इजराइल के शहर नाहरिया और मेटुला की ओर भी रॉकेट फायर किए गए।
एक अलग बयान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने मेरोन एयर ऑपरेशंस कमांड और कंट्रोल बेस को भी रॉकेटों से निशाना बनाया। हालांकि, इन दावों पर इजराइली सेना की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
05:56 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रूस बोला- अमेरिका को अल्टीमेटम की बजाय बातचीत करनी चाहिए
रूस ने अमेरिका से अल्टीमेटम की भाषा छोड़कर बातचीत के रास्ते पर लौटने की अपील की है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत में यह बात कही।
लावरोव ने उम्मीद जताई कि युद्ध को कम करने की कोशिशें सफल होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर अल्टीमेटम देने की बजाय बातचीत का रास्ता अपनाए, तो हालात सामान्य हो सकते हैं।
रूस और ईरान दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, जो कूटनीतिक समाधान की बची हुई संभावनाओं को कमजोर कर सकता है।
दोनों देशों ने माना कि मौजूदा संकट का हल राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है और इसके लिए तनाव कम करना जरूरी है।
05:29 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने इजराइल के पेट्रोकेमिकल ठिकानों को निशाना बनाया
ईरान की सेना ने दावा किया कि उसने इजराइल के दक्षिण में डिमोना इलाके के पास पेट्रोकेमिकल ठिकानों को निशाना बनाया। यह इलाका इजराइल के परमाणु केंद्र के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा ईरान ने कुवैत के बुबियान आइलैंड पर अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन से हमला करने का भी दावा किया।
05:24 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एमनेस्टी इंटरनेशनल ईरान के पावर-वाटर प्लांट पर हमले के विरोध में
ट्रम्प ने ईरान में पावर प्लांट और पानी की सुविधाओं पर हमले की धमकी दी है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की प्रमुख एग्नेस कैलामार्ड ने ट्रम्प के इस बयान को खतरनाक बताया।
उन्होंने कहा कि अगर पावर प्लांट और पानी की सुविधाओं पर हमला होता है, तो सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को होगा और जरूरी सेवाएं बंद हो सकती हैं।
05:11 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ओपेक देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के समूह ओपेक+ (OPEC) के 8 देशों ने तय किया है कि वे मई से तेल उत्पादन बढ़ाएंगे। ये देश रोज करीब 2.06 लाख बैरल तेल ज्यादा निकालेंगे। इसमें सऊदी अरब, रूस, यूएई और कुवैत जैसे बड़े तेल उत्पादक देश शामिल हैं।
हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत कम है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से जितनी सप्लाई रुकी है, उसकी तुलना में यह 2% से भी कम है। इसलिए इससे बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह संकेत है कि रास्ता खुलने के बाद उत्पादन और बढ़ाया जा सकता है।

05:00 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी उपराष्ट्रपति बोले- ट्रम्प अपने लोगों की भलाई छोड़, ईरान को डरा रहे
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प अपने ही देश के लोगों को इलाज जैसी सुविधाएं नहीं दे पा रहे, लेकिन दूसरी तरफ ईरान को धमकी दे रहे हैं।
आरिफ ने कहा कि ऐसा नेता जो अपने लोगों की भलाई छोड़कर दूसरों को डराता है, वह बहुत पुरानी सोच वाला है। ईरान मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने और विकास का रास्ता चुन रहा है।
04:48 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत पर पिछले 24 घंटे में 9 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
कुवैत ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में उस पर 9 बैलिस्टिक मिसाइल, 4 क्रूज मिसाइल और 31 ड्रोन से हमला हुआ। इन हमलों में बिजली, पानी और तेल के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
04:34 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज संकट की कारण इराक से ऑयल सप्लाई ठप
इराक की सरकारी कंपनी बसरा ऑयल कंपनी ने कहा कि वह देश के अंदर रोजना करीब 9 लाख बैरल का प्रोडक्शन कर रही है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण वह तेल बाहर नहीं भेज पा रही है।
हमलों के चलते कामकाज भी प्रभावित हुआ है और कई विदेशी कंपनियां अपने कर्मचारियों को वहां से निकाल रही हैं, जिससे उत्पादन और सप्लाई पर असर पड़ रहा है।
04:23 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
चीन बोला- होर्मुज रूट खोलने का सबसे सही तरीका युद्ध खत्म करना
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का सबसे सही तरीका युद्ध को रोकना है। उन्होंने रूस के विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान कहा कि अगर युद्ध खत्म होता है, तो जहाजों का आना-जाना फिर से सामान्य हो सकता है।
04:04 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का दावा- 24 घंटे में हिजबुल्लाह के दो गुटों को खत्म किया
इजराइल ने पिछले 24 घंटों में लेबनाने के उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह के दो गुटों खत्म करने का दावा किया है। सेना के मुताबिक, ब्रिगेड 226 के सैनिकों ने इन गुटों की पहचान की, जिसके बाद तुरंत एयर फोर्स को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही इजराइली एयर फोर्स ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों को मार गिराया।
03:49 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान पर 1 दिन में 7 बार हमला किया
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर एक ही दिन में 7 बार हमला किया। कई घंटों तक उसके लड़ाकू विमान शहर के ऊपर उड़ते रहे।
03:42 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका 47 सालों में कुछ नहीं कर पाया, अब नहीं कर पाएगा
ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को दी गई धमकी पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पिछले 47 सालों में वे ईरान का कुछ नहीं कर पाए, अब भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
ट्रम्प के इस दावे पर कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है, इलाही ने कहा कि इसका जवाब हम जंग के मैदान में और सड़कों पर दे सकते हैं। वे कहते थे कि 3 दिन में सब कर लेंगे, लेकिन अब एक महीने से ज्यादा हो चुका है।
03:29 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इराक ने ईरान को शुक्रिया कहा
इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने ईरान को शुक्रिया कहा, क्योंकि उसने इराकी तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने दिया। इराक ने यह भी कहा कि वह युद्ध के खिलाफ है और शांति चाहता है।
03:14 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- इस जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं
भारत में मौजूद ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा है कि इस युद्ध में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के जरिए बातचीत की खबरें पूरी तरह गलत हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसी बातें सिर्फ तेल की कीमतों को प्रभावित करने के लिए फैलाई जाती हैं। असल में कोई गंभीर बातचीत नहीं हो रही है और कुछ देश सिर्फ दिखावे के लिए बातचीत की बात करते हैं।
भारत की भूमिका पर उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया के सभी देश इस युद्ध को रोकने में मदद कर सकते हैं। अगर सभी देश मिलकर कोशिश करें, तो यह संकट खत्म किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान यह युद्ध नहीं चाहता और इसे जल्द खत्म करना चाहता है। एक जबरदस्ती थोपा गया युद्ध है, जिससे दुनिया के कई देशों के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही की तस्वीर।
03:06 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में रेड क्रिसेंट सोसाइटी की एम्बुलेंस पर हमला
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा कि फार्स प्रांत में एक एम्बुलेंस पर हमला हुआ। यह एम्बुलेंस रेस्क्यू मिशन पर थी। हालांकि, ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गया, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

02:34 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-इजराइल ने ईरान में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया
ईरान की मीडिया के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने अहवाज शहर के कासिम सुलेमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।
02:09 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू ने अमेरिकी पायलट को बचाने पर ट्रम्प को बधाई दी
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान में फंसे अमेरिकी F-15 पायलट को बचाने पर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी सेना को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि एक बहादुर पायलट को सुरक्षित बचाया जाना बड़ी बात है और इस पर सभी इजराइली खुश हैं। अमेरिकी सैनिकों ने बहुत हिम्मत का काम किया है।
नेतन्याहू ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि जब देश मिलकर हिम्मत और मजबूत इरादे से काम करते हैं, तो वे बड़ी मुश्किलों को भी पार कर सकते हैं। इस ऑपरेशन से यह बात फिर साबित होती है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ा जाता।
01:51 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- अमेरिका ने तकनीक चोरी होने के डर से अपने विमान जलाए
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से एक बचाए गए अमेरिकी एयरमैन और कमांडो को निकालने वाले दो ट्रांसपोर्ट विमान वहीं फंस गए थे। इसके बाद अमेरिका को तीन नए विमान भेजने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अमेरिकी सेना ने उन फंसे हुए ट्रांसपोर्ट विमानों को उड़ा दिया, ताकि उनकी तकनीक ईरान के हाथ न लगे।

ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने X पर अमेरिकी विमान के मलबे की तस्वीर शेयर की है।
01:44 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान-ईरान ने बातचीत की
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ओमान और ईरान के बीच बातचीत हुई है। दोनों देशों ने इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही और नियंत्रण के संभावित विकल्पों पर चर्चा की।
ओमान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार की बैठक में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने कई प्रस्ताव रखे, जिन पर आगे विचार किया जाएगा।
होर्मुज स्ट्रेट की जियोलोकेशन इस बातचीत की मुख्य वजह है। इसका उत्तरी हिस्सा ईरान के नियंत्रण में है, जबकि दक्षिणी हिस्सा ओमान के पास है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा और आवाजाही में दोनों देशों की भूमिका अहम है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का करीब 20% गुजरता है। जंग के बीच ईरान ने इस रास्ते को ज्यादातर जहाजों के लिए बंद कर दिया था। हालांकि, रविवार को कुछ टैंकर इस रास्ते से गुजरे।
ईरान इस स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता की मान्यता चाहता है और जहाजों की आवाजाही को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।
01:13 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के पहाड़ों में छिपा था अमेरिकी पायलट, 36 घंटे में दुश्मन के बीच से बचाया
अमेरिका के एक F-15 फाइटर जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने के 36 घंटे बाद उसके दोनों पायलट को अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने बचा लिया है।
शनिवार को स्पेशल कमांडो यूनिट ने दर्जनों लड़ाकू विमानों के साथ ईरान में ऑपरेशन चलाया। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी फोर्स को उस इलाके तक पहुंचने से रोकने के लिए हमले भी किए।
इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, लेकिन अंत में अमेरिकी टीम पायलट को सुरक्षित निकालने में सफल रही और सभी सैनिक ईरान से बाहर आ गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

12:52 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की ताकतवर मिलिट्री यूनिट IRGC को जानिए

12:37 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने बहरीन-कुवैत में पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमले की जिम्मेदार ली
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि बहरीन और कुवैत के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमले किए हैं। IRGC के मुताबिक, तेहरान के पास कराज शहर में पुल और इंडस्ट्री पर हुए हमलों के बाद यह जवाबी हमला किया गया। IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर आम लोगों या सिविल जगहों पर फिर से हमला हुआ, तो अगली बार ईरान और ज्यादा ताकत से जवाब देगा।
12:21 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
UAE ने 24 घंटे में 9 बैलिस्टिक मिसाइल और 50 ड्रोन गिराए
UAE ने पिछले 24 घंटों में ईरान की 9 बैलिस्टिक मिसाइल, 1 क्रूज मिसाइल और करीब 50 ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। युद्ध शुरू होने (28 फरवरी) से UAE अब तक 507 बैलिस्टिक मिसाइल, 24 क्रूज मिसाइल और 2,191 ड्रोन को रोक चुका है।
12:17 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी ड्रोन के मलबे से अबू धाबी के पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग
ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से UAE के अबू धाबी में बोरूज पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लग गई। इसके बाद तुरंत प्लांट का काम रोक दिया गया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
12:11 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने विमान के मलबे के पास उल्टा अमेरिकी झंडा लहराया
ईरान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट के कथित मलबे के पास ईरानी सैनिकों के उल्टा US झंडा लहराने का वीडियो सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी सैनिक मलबे के पास पहुंचे और वहां अमेरिकी झंडे को उल्टा लहराया, जो आमतौर पर विरोध का प्रतीक माना जाता है।
12:00 PM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 की मौत
दक्षिणी लेबनान के सिडोन इलाके के कफर हट्टा में इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतकों में एक 4 साल की बच्ची भी शामिल है।
11:51 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईंधन संकट से निपटने के लिए नेपाल में 2 दिन की छुट्टी
ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू की है। सरकार के मुताबिक, अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी।
छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। सरकार की प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई में बाधा के कारण यह फैसला लिया गया है।
इससे पहले नेपाल ने एविएशन फ्यूल की कीमतों में 117% तक बढ़ोतरी की थी, ताकि सप्लाई जारी रखी जा सके।नेपाल अपनी ईंधन जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसलिए मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सीधा असर देश पर पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में दो दिन की छुट्टी फैसला लिया गया।
11:24 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत के ऑयल प्लांट्स में आग
ईरान के ड्रोन हमले के बाद कुवैत के ऑयल प्लांट्स में आग लग गई। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बताया कि हमले के बाद कई तेल फैक्ट्री और प्लांट्स में आग फैल गई। आग बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें भेजी गईं।
अधिकारियों का कहना है कि हालात को काबू में करने के लिए काम जारी है। हालांकि इस हमले में किसी के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है।
11:15 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिकी और इजराइली ड्रोन गिराने का दावा किया
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इस्फहान प्रांत में 2 MQ-9 रीपर ड्रोन और इज़राइल के हर्मीस 900 ड्रोन को मार गिराया है।
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उनके क्षेत्र में कई विदेशी एयरक्राफ्ट को तबाह किया है।
11:00 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन
ईरान में इंटरनेट शटडाउन दुनिया का सबसे लंबा राष्ट्रीय ब्लैकआउट बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 37 दिनों यानी 864 घंटे से इंटरनेट बंद है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने कहा कि यह किसी भी देश का अब तक का सबसे लंबा नेशन-वाइड इंटरनेट शटडाउन है।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने पहले वैश्विक इंटरनेट कनेक्टिविटी रखी, लेकिन बाद में खुद को अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से काटकर नेशनल नेटवर्क तक सीमित कर लिया। यह फैसला US और इजराइल के हमलों के बाद लिया गया, जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट एक्सेस पर सख्त नियंत्रण लागू किया।
इससे पहले जनवरी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान देश में कई हफ्तों तक इंटरनेट बंद रहा था, लेकिन मौजूदा शटडाउन उससे भी लंबा हो गया है।
10:55 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 की मौत
दक्षिणी लेबनान के सिडोन इलाके के कफर हट्टा में इजराइली एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत हो गई। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मृतकों में एक 4 साल की बच्ची भी शामिल है।
10:21 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमलों से दक्षिणी लेबनान में कई इमारतें तबाह
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में राजधानी बेरूत समेत कई इलाकों में बमबारी की हैं। इन हमलों से कई इमारतें तबाह हो गई हैं। मलबे में बदली इमारतें की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से जारी हमलों में अब तक 1422 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल का कहना है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है।

10:05 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का दावा- ईरान में 120 ठिकानों पर हमले किए
इजराइल ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इजराइली सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सेना ने बताया कि पश्चिमी और मध्य ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मिसाइल ठिकानों, ड्रोन स्टोरेज और लॉन्च साइट्स को भी तबाह किया गया है।
09:45 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका के दो हेलीकॉप्टर और दो ट्रांसपोर्ट विमान तबाह किए
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 हेलीकॉप्टर और 2 ट्रांसपोर्ट विमान तबाह कर दिए। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई।
IRGC ने कहा कि अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया।
ईरान का दावा है कि इस कार्रवाई में 2 C-130 ट्रांसपोर्ट विमान और 2 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर नष्ट कर दिए गए और रेस्क्यू मिशन नाकाम रहा।
इससे पहले ईरानी मीडिया एक विमान गिराने की बात कह चुका था, लेकिन अब IRGC ने चार एयरक्राफ्ट तबाह करने का दावा किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
09:20 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू के दावे को खारिज किया
ईरान ने अमेरिकी पायलट के सफल रेस्क्यू के ट्रम्प के दावे को खारिज कर दिया है। ईरान मीडिया ने दावा किया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन फेल हो गया और अमेरिकी विमान व हेलिकॉप्टर मार गिराए गए।
ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने दर्जनों हथियारबंद विमान भेजकर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। उन्होंने बताया था कि पायलट घायल है, लेकिन खतरे से बाहर है।
वहीं, ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस्फहान के दक्षिणी इलाके में अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और एक C-130 ट्रांसपोर्ट विमान को मार गिराया गया।
ईरानी मीडिया ने कुछ वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें कथित तौर पर इन विमानों का मलबा दिखाया गया है। ईरान ने आरोप लगाया कि ट्रम्प अपनी हार छिपाने के लिए रेस्क्यू सफल होने का दावा कर रहे हैं।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और अमेरिकी सेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
09:06 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिकी विमान के मलबे की फोटो शेयर की
ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने X पर अमेरिकी विमान के कथित मलबे की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उस दावे से जुड़ी है, जिसमें ईरान ने रेस्क्यू मिशन में शामिल विमान को मार गिराने की बात कही थी।
इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि लापता अमेरिकी पायलट की तलाश में भेजे गए मिशन के एक विमान को निशाना बनाया गया।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह विमान C-130 क्लास का था और सर्च ऑपरेशन में लगा हुआ था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
ईरान इससे पहले भी अमेरिकी F-15 और A-10 जैसे विमानों को गिराने का दावा कर चुका है। फिलहाल, अमेरिकी पक्ष ने इस नए दावे या तस्वीर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इस तस्वीर के ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने X पर पोस्ट किया है।
08:42 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में मारे गए इंडोनेशियाई सैनिक का अंतिम संस्कार हुआ



08:28 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर ड्रोन हमला
बहरीन के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर ड्रोन हमला किया गया, जिससे कई ऑपरेशनल यूनिट्स में आग लग गई। गल्फ पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज कंपनी (GPIC) ने बताया कि यह हमला ईरानी ड्रोन के जरिए किया गया।
बहरीन न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले के बाद प्लांट में आग लग गई थी, जिसे बाद में काबू कर लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
कंपनी ने कहा कि एक्सपर्ट्स टीमें मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
08:17 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी हमले के बाद बहरीन के तेल भंडारण केंद्र में आग
बहरीन की राष्ट्रीय तेल कंपनी बैपको एनर्जी ने बताया कि ईरानी हमले के बाद उसके एक तेल भंडारण केंद्र में टैंक में आग लग गई थी। कंपनी के अनुसार, आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बैपको बहरीन की सरकारी तेल कंपनी है, जो देश के ऊर्जा क्षेत्र का संचालन करती है।
07:59 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का दावा- ईरान में 120 ठिकानों पर हमले किए
इजराइल ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में ईरान के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इजराइली सेना के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।
सेना ने बताया कि पश्चिमी और मध्य ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मिसाइल ठिकानों, ड्रोन स्टोरेज और लॉन्च साइट्स को भी तबाह किया गया है।
07:16 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, कई घायल
लेबनान के दक्षिणी हिस्से में इजराइल के हवाई हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह हमला टायर जिले के सिद्दीकीन शहर पर किया गया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस एयर स्ट्राइक में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
07:08 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
जापानी नेता ने अमेरिका के साथ सैन्य संबंधों पर दोबारा विचार करने की मांग की
जापान की कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता काजुओ शीई ने अमेरिका के साथ सैन्य संबंधों पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जापान को अपने हवाई क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य विमानों को अनुमति देने की नीति पर फिर से सोचने की जरूरत है।
यह बयान उन्होंने ऑस्ट्रिया के उस फैसले के बाद दिया, जिसमें ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से रोक दिया गया है।
शीई ने कहा कि जापान में अमेरिकी विमान बिना रोक-टोक उड़ान भरते हैं, यहां तक कि बहुत कम ऊंचाई पर भी। इस दौरान देश के कानूनों को नजरअंदाज किया जाता है।
जापान अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी देश है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुए रक्षा समझौते के तहत वहां करीब 50,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

06:54 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत में रातभर ड्रोन हमले, बिजली-पानी प्लांट और तेल परिसर को भारी नुकसान
कुवैत में रातभर कई ड्रोन हमले हुए, जिससे देश के अहम ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कुवैत और यूएई ईरानी हमलों का मुख्य निशाना बने हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमलों में दो बिजली और पानी के डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
इसके अलावा, कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी कि ड्रोन हमले के बाद शुवैख ऑयल सेक्टर कॉम्प्लेक्स में आग लग गई।
इन देशों का कहना है कि वे हर साल करीब 115 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च करते हैं, लेकिन फिलहाल उनकी प्राथमिकता तनाव कम करना और बातचीत के जरिए समाधान निकालना है।
06:37 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- इस्फहान में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस्फहान शहर के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है।
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन को नष्ट किया।
MQ-9 रीपर ड्रोन आमतौर पर अमेरिका द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और निगरानी के साथ-साथ हमले करने में भी सक्षम होता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने इससे पहले भी ऐसे ड्रोन गिराने का दावा किया है और मौजूदा युद्ध के दौरान कई MQ-9 ड्रोन के नुकसान की खबरें सामने आई हैं।
06:22 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बुशेहर परमाणु प्लांट पर हमले से रेडिएशन निकलने खतरा
ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र पर अगर बड़ा हमला होता है, तो खाड़ी देशों को रेडियोधर्मी प्रभाव का गंभीर खतरा हो सकता है। मिडिल ईस्ट विशेषज्ञ और पूर्व अमेरिकी वार्ताकार ने यह चेतावनी दी है।
विशेषज्ञ एलन आयर ने कहा कि अगर बुशेहर में कोई परमाणु दुर्घटना या रिसाव होता है, तो फारस की खाड़ी के दूसरी तरफ स्थित देश सबसे पहले इसकी चपेट में आएंगे।
उन्होंने बताया कि रेडिएशन हवा के साथ-साथ समुद्र के पानी में भी फैल सकता है, जिससे वहां के पर्यावरण और लोगों की सेहत पर असर पड़ेगा।
सबसे बड़ी चिंता पानी को लेकर है। खाड़ी देशों में पीने का पानी मुख्य रूप से समुद्र के पानी को साफ (डिसैलिनेशन) करके तैयार किया जाता है। अगर समुद्र का पानी रेडियोधर्मी हो गया, तो यह प्रक्रिया बंद करनी पड़ सकती है, जिससे पानी का गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

06:09 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- अमेरिकी रेस्क्यू मिशन में शामिल विमान को मार गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक विमान को मार गिराया है।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि यह विमान इस्फहान के दक्षिणी इलाके में लापता अमेरिकी अधिकारी की तलाश में लगा हुआ था।
रिपोर्ट में एक तस्वीर भी जारी की गई है, जिसमें एक खेत से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। फार्स ने इस घटना को ट्रम्प की बड़ी हार को छिपाने की कोशिश बताया है।
यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि लापता अमेरिकी अधिकारी को सुरक्षित बचा लिया गया है।
05:57 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका में कासिम सुलेमानी की रिश्तेदार गिरफ्तार, ग्रीन कार्ड रद्द
अमेरिका में ईरान के पूर्व सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी और नातिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि उनका ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
विदेश विभाग के अनुसार, हमीदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी अब अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) की हिरासत में हैं।
कासिम सुलेमानी ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कुद्स फोर्स के प्रमुख थे। वे 3 जनवरी 2020 को बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। अमेरिका का आरोप था कि सुलेमानी ईरान समर्थित समूहों द्वारा अमेरिकी सैनिकों पर हमलों की योजना बना रहे थे।
विदेश विभाग ने यह भी आरोप लगाया कि अफशार लॉस एंजेलिस में रहकर सोशल मीडिया के जरिए ईरान के पक्ष में प्रचार कर रही थीं। अधिकारियों ने अफशार और उनकी बेटी की स्थायी निवास (LPR) स्थिति खत्म कर दी है, जबकि उनके पति के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
इससे पहले भी अमेरिका ने ईरान के पूर्व अधिकारी अली लारिजानी की बेटी फातिमा अर्देशीर-लारिजानी और उनके पति का कानूनी दर्जा रद्द कर दिया था और उन्हें भविष्य में अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया था।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ऐसे विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं देगा, जो अमेरिका विरोधी या आतंकी माने जाने वाले शासन का समर्थन करते हैं।
05:46 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने ट्रम्प और अमेरिकी सैनिकों की सराहना की
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रम्प और अमेरिकी सैनिकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक रेस्क्यू मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सैनिकों पर देश को गर्व है।
लेविट ने ट्रम्प की भी तारीफ करते हुए उनके नेतृत्व को सराहा और कहा कि ऐसे अभियानों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

05:29 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन की पुष्टि नहीं की
ईरान में अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेहरान से आई रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे अमेरिकी एयरमैन को बचाए जाने की खबरों पर ईरानी अधिकारियों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
हालांकि, रातभर झड़पों और हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह ऑपरेशन कैसे हुआ और इसमें कुल कितने लोग मारे गए।
05:18 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान से पहले भी एक पायलट को बचाया गया
इससे एक दिन पहले मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े।
ट्रम्प के मुताबिक, यह पहली बार है जब दुश्मन इलाके में अलग-अलग ऑपरेशन में दो पायलट को बचाया गया।
05:15 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एयरमैन दो दिनों तक ईरानी अधिकारियों से छुप कर रहा
अमेरिका के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि रेस्क्यू किया गया अमेरिकी एयरमैन अब ईरान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वह खतरे से बाहर है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह एयरमैन दो दिनों तक ईरानी अधिकारियों से बचते हुए छिपा रहा था, इसके बाद अमेरिकी सेना ने उसे खोजकर बचाया।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कौन-सी अमेरिकी यूनिट शामिल थी, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें स्पेशल ऑपरेशन फोर्स शामिल थीं।
बताया गया कि यह ऑपरेशन रात के अंधेरे में शुरू हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी अधिकारियों को उस एयरमैन की संभावित लोकेशन का अंदाजा था, जिससे ऑपरेशन और भी जोखिम भरा हो गया।
इसके बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने सफलतापूर्वक उसे बचाया और देश से बाहर निकाल लिया। अधिकारियों के अनुसार, अब वह एयरमैन पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी तरह के खतरे में नहीं है।
05:04 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प का दावा- ईरान से लापता अमेरिकी अधिकारी को सुरक्षित बचाया गया
ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान में लापता हुए अमेरिकी अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है।
ट्रम्प ने बताया कि यह अधिकारी एक वेपन्स ऑफिसर थे, जो F-15E लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे।
उन्होंने कहा, “हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।”
उन्होंने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि यह अमेरिकी सेना की क्षमता और कौशल का बड़ा उदाहरण है।
04:58 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- बातचीत से इनकार नहीं, लेकिन स्थायी समाधान जरूरी
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान ने कभी भी इस्लामाबाद जाकर शांति वार्ता से इनकार नहीं किया, लेकिन किसी भी बातचीत का नतीजा पक्का और स्थायी समाधान होना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह युद्ध गैरकानूनी है और बातचीत तभी होगी जब इससे पूरी तरह और स्थायी रूप से संघर्ष खत्म हो।
इससे पहले ईरान ने उन खबरों को खारिज किया था, जिनमें कहा गया था कि वह पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली बातचीत में शामिल हो रहा है।
वहीं, पाकिस्तान ने भी इन दावों को सिरे से नकार दिया कि उसकी शांति पहल रुक गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इन खबरों को बेबुनियाद और कल्पना बताया।

04:46 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले के बाद सीरिया ने लेबनान बॉर्डर क्रॉसिंग बंद किया
सीरिया ने सीरिया-लेबनान सीमा पर स्थित मसना बॉर्डर क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला इजराइली हवाई हमले की चेतावनी के बाद लिया गया।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के अरबी प्रवक्ता अविचाय अदरई ने कहा कि हिजबुल्लाह इस क्रॉसिंग का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों और हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा है। इसी कारण इजराइली सेना जल्द ही इस इलाके पर हवाई हमला करने की योजना बना रही है।
अदरई ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस इलाके में रहना खतरनाक हो सकता है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीरिया की ओर इस क्रॉसिंग को जदीदत याबूस कहा जाता है और यह केवल आम नागरिकों के आने-जाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या हथियारबंद समूहों की मौजूदगी नहीं है और इसे केवल कानूनी और नागरिक उद्देश्यों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है।
04:34 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईंधन की कमी के कारण इटली के 4 एयरपोर्ट पर फ्यूल भरने पर पाबंदी
इटली के चार प्रमुख एयरपोर्ट पर ईंधन की कमी के चलते विमान में फ्यूल भरने पर कुछ पाबंदियां लगा दी गई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन एयरपोर्ट पर यह असर पड़ा है उनमें मिलान लिनाटे, वेनिस मार्को पोलो, बोलोनिया और ट्रेविसो शामिल हैं।
एयर बीपी इटालिया, जो ईंधन सप्लाई करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है, ने एयरलाइंस को इस बारे में जानकारी देते हुए एक नोटिस जारी किया है। हालांकि, इस फैसले के पीछे की सटीक वजह नहीं बताई गई है।
बताया गया है कि जरूरी सेवाओं, जैसे एयर एंबुलेंस के लिए फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी और इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

04:19 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर ईरानी ड्रोन हमला
कुवैत में ईरानी ड्रोन हमलों से बिजली और पानी के प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है।
कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा अब्बास जोहर हयात ने बताया कि देश के दो बिजली उत्पादन और पानी शुद्धिकरण प्लांट को निशाना बनाया गया।
उन्होंने कहा कि इस आपराधिक हमले से प्लांट को गंभीर नुकसान हुआ है और बिजली उत्पादन की दो यूनिट बंद हो गई हैं। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
04:04 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में हमले में 5 लोगों की मौत, 170 से ज्यादा घायल
ईरान के अधिकारियों ने बताया है कि हालिया हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 170 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, घायलों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है और कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

03:55 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार
ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे पास अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा।”
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि ईरान इस युद्ध में अपनी योजना और तय किए गए लक्ष्यों के अनुसार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने अमेरिका के निशानों को गलत बताया और पुलों पर हमले की ट्रम्प की धमकी को मजाकिया कहा। उनका कहना है कि यह धमकियां अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की नाकामी को दिखाती है।
उन्होंने ने दावा किया कि ईरान ने असिमेट्रिक युद्ध यानी अलग तरीके की लड़ाई में दुश्मन को कमजोर करना अच्छी तरह सीख लिया है।
03:34 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने 100 लोगों की संपत्ति जब्त की, दुश्मन का समर्थन करने का आरोप
ईरान ने दुश्मन का समर्थन करने के आरोप में 100 से ज्यादा लोगों की संपत्ति जब्त करने और उनके बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है।
तेहरान के अभियोजक कार्यालय ने यह कार्रवाई की है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है उनमें कई अभिनेता, खिलाड़ी और पत्रकार शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लोग ईरान इंटरनेशनल और मनोटो जैसे न्यूज चैनलों से जुड़े हैं, जिन पर ईरान सरकार इजराइल से संबंध होने का आरोप लगाती है। हालांकि, इन लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
बताया गया है कि इस आदेश में ईरान इंटरनेशनल के 63 मैनेजर और कर्मचारी और मनोटो चैनल के 25 मैनेजर और कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अलावा, विदेश में रहने वाले 25 ईरानी नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग तरीकों से, खासकर इंटरनेट के जरिए, दुश्मन के हमले का समर्थन किया।
03:19 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में ड्रोन हमले के बाद का मंजर


03:11 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज से जापान से जुड़ा दूसरा जहाज सुरक्षित गुजरा
जापान की शिपिंग कंपनी मित्सुई ओएसके लाइंस ने बताया कि भारत के झंडे वाला LPG टैंकर “ग्रीन सैनवी” सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुका है।
कंपनी के अनुसार, यह जहाज शनिवार को उस क्षेत्र से गुजरा, जहां युद्ध शुरू होने के बाद से कई जहाज फंसे हुए थे। बताया गया कि यह टैंकर उन 45 जहाजों में शामिल था, जो जापान से जुड़े हैं और युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र में फंस गए थे।
इससे पहले भी एक जापान से जुड़ा जहाज इस जलमार्ग को पार कर चुका है।
03:01 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पूर्व IAEA चीफ ने ट्रम्प को पागल कहा, UN से हस्तक्षेप की अपील की
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के पूर्व प्रमुख मोहम्मद अलबरदेई ने ट्रम्प के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है और खाड़ी देशों व संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की अपील की है।
अलबरदेई ने ईरान को दिए गए ट्रम्प के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद यह बयान दिया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरबी में लिखे एक पोस्ट में कहा, “कृपया एक बार फिर अपनी पूरी ताकत लगाएं, इससे पहले कि यह पागल व्यक्ति पूरे क्षेत्र को आग के गोले में बदल दे।”
02:51 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईंधन संकट के बीच मिस्र में बिजली की कीमतें बढ़ीं
मिस्र में बढ़ते ईंधन संकट के कारण सरकार ने बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें अप्रैल से लागू होंगी।
मिस्र के बिजली मंत्रालय ने कहा कि यह बढ़ोतरी खास तौर पर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले घरों और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर लागू होगी।
सरकार ने यह भी साफ किया कि कम बिजली खपत करने वाले घरों पर इस बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा। यानी जिन घरों की मासिक खपत 2,000 किलोवाट-घंटे तक है, उनकी बिजली दरें पहले जैसी ही रहेंगी।
वहीं, इससे ज्यादा खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कीमतों में 16 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी।

02:45 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हवाई हमला, लोगों को घर छोड़ने की चेतावनी
लेबनान के दक्षिणी सैदा इलाके के कफर हत्ता शहर पर इजराइली सेना ने हवाई हमला किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला उस समय किया गया जब कुछ घंटे पहले ही इजराइली सेना ने यहां हमले की चेतावनी जारी की थी और स्थानीय लोगों को अपने घर छोड़कर जाने का आदेश दिया था।
02:36 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने इजराइल के नेतन्या शहर पर रॉकेट दागे

02:22 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले के लिए तैयार बैठा इजराइल
इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले की तैयारी कर रहा है और इसके लिए अमेरिका की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
जॉर्डन की राजधानी अम्मान से रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के सैन्य और सुरक्षा अधिकारी मीडिया को इस अभियान के अगले चरण की जानकारी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब हमलों का फोकस ईरान के ऊर्जा सेक्टर पर होगा।
इन योजनाओं में बिजली घरों, ऊर्जा संयंत्रों और वितरण नेटवर्क को निशाना बनाने की बात हो रही है। कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में यह हमला शुरू हो सकता है। शनिवार शाम को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो जारी कर इस एयर कैंपेन के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब हमले का दायरा बढ़ाकर ईरान के सामान्य ढांचे को भी निशाना बनाया जा रहा है। इसमें स्टील उद्योग जैसे “ड्यूल-यूज” सेक्टर शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल आम कामों के साथ-साथ सैन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।
इजराइल का दावा है कि उसने अब तक ईरान के लगभग 70 प्रतिशत स्टील उद्योग को नष्ट कर दिया है। उसका कहना है कि इन उद्योगों में बने स्टील का इस्तेमाल हथियार बनाने में हो रहा था।

02:14 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के अर्दबील में US-इजराइल हमले में 3 लोगों की मौत
ईरान के अर्दबील प्रांत में अमेरिका और इजराइल के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
अर्दबील गवर्नर ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला जर्मी और जाफराबाद शहरों पर किया गया था।
02:08 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- बुशहर न्यूक्लियर साइट पर 4 बार हमला हुआ
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल ने बुशहर न्यूक्लियर साइट पर चार बार हमला किया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों से न केवल ईरान बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि न्यूक्लियर साइट के पास हमले बेहद जोखिम भरे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर प्लांट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो चिंता दिखाई जाती है, वैसी संवेदनशीलता बुशेहर के मामले में नहीं दिख रही है।
अराघची ने यह भी कहा कि पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर हमले इस बात का संकेत हैं कि रणनीतिक ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है।
01:59 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 3603 मौतें

01:50 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में अमेरिकी हेलिकॉप्टरों पर फायरिंग का दावा
ईरान में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के दौरान अमेरिकी हेलिकॉप्टरों पर फायरिंग की गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कोहगिलुयेह, बख्तियारी और खुजेस्तान के पहाड़ी इलाकों में हुई, जहां आदिवासी कबायली समूहों ने सर्च ऑपरेशन में लगे हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाया।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन समूहों की सराहना करते हुए उन्हें साहसी और सीमा के रक्षक बताया है।
इसके साथ ही, लापता अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसका नया एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिकी विमानों और हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाने में सक्षम है।
01:49 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले से सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स को नुकसान
कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले से एक सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स को भारी नुकसान पहुंचा है। कुवैत की सरकारी मीडिया के अनुसार, हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को अगले दिन घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
