Headlines

मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरे से तलाश, संकरी गलियों में मशीनों का पहुंचना मुश्किल




मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार सुबह पहाड़ी का हिस्सा खिसककर झोपड़ियों पर जा गिरा। बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में 2-3 घर आ गए। मलबे से अब तक 8 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 4 की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, अब भी मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती मौके तक पहुंचने का बेहद संकरा रास्ता है। इलाके की गलियां करीब 3 से 3.5 फीट चौड़ी हैं। ऐसे में भारी मशीनरी को घटनास्थल तक ले जाना मुश्किल है। मलबे को बाल्टियों से हाथ से हटाया जा रहा है। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों की मदद ले रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *