Headlines

SBI BSBD Account Charges Update


नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर इंडिगो से जुड़ी रही। एयरलाइन की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. इंडिगो की वेबसाइट-एप पर टिकट बुकिंग में परेशानी: फ्लाइट्स का किराया और शेड्यूल नहीं शो हो रहा, वेब चेक-इन में दिक्कत

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।

एयरलाइन ने कहा- सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ कस्टमर्स को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

2. SBI में 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर चार्ज लगेगा: 5वीं बार से ₹15+GST देना होगा; BSBD खातों पर 1-अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

नए नियमों के लागू होने के बाद बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को हर महीने कुल 4 फ्री कैश विड्रॉवल की सुविधा मिलेगी। इस तय सीमा के बाद हर अतिरिक्त कैश विड्रॉवल पर बैंक ₹15 प्लस GST चार्ज वसूल करेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

3. रुपए को गिरने से बचाने की जरूरत नहीं: PM सलाहकार बोले- मार्केट को तय करने दें करेंसी का स्तर, महंगाई-कंट्रोल करने पर ध्यान दे भारत

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत को रुपए में गिरावट रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय उसे मार्केट के हिसाब से अपना स्तर तय करने देना चाहिए। वहीं हमारा मुख्य फोकस महंगाई दर को कंट्रोल में रखने पर होना चाहिए।

सान्याल ने कहा कि जब देश ने इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क को अपनाया था, तब उसने करेंसी एक्सचेंज रेट के ऊपर मॉनेटरी पॉलिसी को चुना था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

4. चांदी ₹3,939 गिरकर ₹2.29 लाख किलो पर आई: 10 ग्राम सोने का दाम ₹212 कम होकर ₹1.54 लाख हुआ, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

5. महिंद्रा XEV 9S का नया 6-सीटर कैप्टन सीट मॉडल लॉन्च: फुल चार्ज पर 679km की रेंज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹26 लाख

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S का 6-सीटर कैप्टन सीट्स लेआउट के साथ 19 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए है, जो टॉप वैरिएंट के लिए 29.45 लाख रुपए तक जाती है।

वहीं, 6-सीटर कैप्टन सीट का ऑप्शन इसके चुनिंदा वैरिएंट में ही मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 25.25 लाख रुपए है। कैप्टन सीट वाला यह वैरिएंट रेगुलर मॉडल से ₹20,000 महंगा है। अपडेटेड मॉडल की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

बुधवार के शेयर बाजार का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.