Headlines

IRGC Boat Attack Hormuz Strait


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट में 21 भारतीय नाविकों वाले एक कंटेनर जहाज पर ईरानी नौकाओं ने फायरिंग की थी। यह घटना 22 अप्रैल को हुई थी। भारतीय नाविकों के संगठन ने अब इस घटना का वीडियो जारी किया है।

वीडियो में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी नौकाओं को जहाज के आसपास देखा जा सकता है। जहाज पर फायरिंग के बाद शीशे टूटे और सामान बिखरा दिखाई देता है। एक जगह रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड दागे जाने का सीन भी दिखता है।

हमले के दौरान जहाज का क्रू अपनी जान बचाने के लिए अंदर छिप गया। जहाज पर 21 भारतीय नाविक सवार थे और सभी सुरक्षित रहे।

भारत ने होर्मुज में नाविकों की तैनाती पर लगाई रोक

हमलों के बाद भारत ने ईरान के सामने विरोध दर्ज कराया। भारतीय शिपिंग महानिदेशालय ने भी होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं करने का निर्देश दिया।

जहाजों के कप्तानों को खाड़ी और होर्मुज की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखने और नेविगेशन से जुड़ी चेतावनियों की निगरानी करने को भी कहा गया है।

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.