अय्यर टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आए:शतक लगाने का फायदा मिला, अब टॉप-4 में 3 भारतीय; पाकिस्तानी कप्तान नंबर-3 पर हैं




भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ICC की ताजा टी-20 बैटर्स रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 स्थान की छलांग लगाई है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने का फायदा मिला। अय्यर ने लखनऊ में टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया था। वहीं, ईशान किशन रैंकिंग में पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-4 में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। सैमसन और रदरफोर्ड को फायदा टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन 4 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के कुसल मेंडिस 3 स्थान के फायदे के साथ 23वें और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड 13 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज माज सदाकत को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद वे टॉप-100 से बाहर की रैंकिंग से सीधे 45वें नंबर पर पहुंच गए हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *