Headlines

China Masters: Srikanth Reaches Quarterfinals


  • Hindi News
  • Sports
  • China Masters: Srikanth Reaches Quarterfinals | Tanvi Sharma Out

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन के शेनझेन एरिना में खेले जा रहे चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के अनुभवी खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

गुरुवार को दूसरे दौर में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत ने कनाडा के वर्ल्ड नंबर-9 विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर उलटफेर किया। दूसरी ओर, महिला सिंगल्स में हाल ही में ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा जापान की वर्ल्ड नंबर-9 टोमोका मियाजाकी से 17-21, 21-18, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी दूसरे राउंड में हार गई।

पहले गेम में 11-15 से पिछड़ने के बाद पलटे श्रीकांत

पहले गेम में श्रीकांत 3-7 से पीछे थे। उन्होंने लाई की गलतियों का फायदा उठाकर स्कोर 8-8 से बराबर किया। ब्रेक तक लाई 11-9 से आगे थे और फिर उन्होंने बढ़त 15-11 कर ली। इसके बाद श्रीकांत ने लगातार अंक जुटाए और स्कोर 15-15 कर दिया। उन्होंने 18-16 की बढ़त बनाई और 21-18 से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में 9-14 से पिछड़कर मैच जीता

दूसरे गेम में श्रीकांत 5-9 और फिर 9-14 से पीछे थे। उन्होंने लगातार अंक जुटाकर स्कोर 13-14 किया और 18-18 से बराबरी कर ली। इसके बाद लाई का शॉट बाहर चला गया और श्रीकांत को मैच पॉइंट मिला। अगली रैली में लाई का शॉट फिर बाहर गया और श्रीकांत ने 21-19 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

अगला मुकाबला ली चेउक यू से

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत का क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के ली चेउक यू से सामना होगा। श्रीकांत इसी साल US ओपन सुपर 300 के फाइनल में भी पहुंचे थे। वहीं, विक्टर लाई ने पिछले महीने नई दिल्ली में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह इसी साल इंडोनेशिया में अपना पहला सुपर 1000 खिताब भी जीत चुके हैं।

तन्वी शर्मा तीन गेम में हारीं

महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा ने टोमोका मियाजाकी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक गेम में हार गईं। तन्वी ने पहला गेम 17-21 से गंवाया, फिर दूसरा गेम 21-18 से जीतकर वापसी की। तीसरे गेम में मियाजाकी ने 21-16 से जीत दर्ज कर भारतीय खिलाड़ी का सफर रोक दिया।

ध्रुव-तनीषा की जोड़ी भी बाहर

मिक्स्ड डबल्स में भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और सू यिन हुई ने 21-18, 21-18 से हराया। इसके साथ भारतीय जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

———————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका की कप्तान ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए:हैट्रिक भी बनी, एशिया कप में ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी, इंडोनेशिया से था मुकाबला

दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.