Para Asian Games 2026 Nagoya Opening Ceremony


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जापान के आइची-नागोया में 5वें पैरा एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी रविवार को हुई। समारोह में भारत की ओर से पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत और सिमरन ने भारतीय दल की अगुआई की। दोनों ने नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में तिरंगा थामा।

इस बार पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्तूबर तक चलेंगे। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की।

भारत ने 281 सदस्यीय दल भेजा

आइची-नागोया में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए खेल मंत्रालय ने 168 एथलीटों सहित कुल 281 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है। दल में 98 टीम अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ, जबकि 15 कॉन्टिजेंट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं।

दल में 112 पुरुष और 56 महिला एथलीट

भारतीय दल के 168 एथलीट 11 अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इनमें 112 पुरुष और 56 महिला एथलीट शामिल हैं।

45 देशों के खिलाड़ी पहली बार ले रहे हिस्सा

एशियन पैरालिंपिक कमेटी के अध्यक्ष माजिद राशिद ने कहा कि इस बार पैरा एशियन गेम्स में पहली बार एशिया के सभी 45 देशों की भागीदारी होगी। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों और बाधाओं को पार कर खेलों तक पहुंचने के उनके प्रयासों की सराहना की। समारोह में मेजबान जापान के दल का भी जोरदार स्वागत किया गया।

24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल

पैरा एशियन गेम्स 18 से 24 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इस दौरान एथलीट 18 खेलों में हिस्सा लेंगे, जिनमें पैरा एथलेटिक्स, पैरा स्विमिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और बोच्चिया शामिल हैं। हालांकि, ब्लाइंड फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस के कुछ शुरुआती मुकाबले 16 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे। खेलों का समापन 24 अक्टूबर को होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *