Headlines

मियामी में रनवे से बाहर निकला कार्गो प्लेन, आग लगी:पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से टकराया, कई मौतों की आशंका




अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को बोइंग 767 कार्गो विमान लैंडिंग के बाद रनवे से आगे निकल गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, विमान दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय समय पर रनवे से बाहर गया। वीडियो में विमान एयरपोर्ट के पास एक सड़क के किनारे दिखाई दे रहा है। विमान अमेजन का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। FAA ने CNN को दिए बयान में बताया कि बोइंग 767-300 कार्गो विमान ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। हादसे के बाद विमान सड़क के पास दिखाई दिया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रिकॉर्ड किए गए ऑडियो में एक ग्राउंड वाहन से टावर को सूचना देते सुना गया, “लगता है कि विमान 30 नंबर रनवे से आगे निकल गया है।” यह ऑडियो ATC.com ने कैप्चर किया। FAA के अलर्ट के मुताबिक, रनवे पर खराब विमान के कारण मियामी एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही रोकी गई है। CNN ने मामले पर प्रतिक्रिया के लिए अमेजन से संपर्क किया है। अमेजन की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। विमान में कितने लोग सवार थे, किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *