Headlines

Vaibhav Suryavanshi vs Tilak Verma Banter


चेन्नईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘क्या रे वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।’

तिलक कहते हैं- ‘तू इस मैच में रन नहीं बना पाएगा, क्योंकि सामने वाली टीम का कप्तान मैं हूं।’ इस पर वैभव जवाब देते हैं- ‘जिस बॉलर को लाना चाहता है ले आओ, अगले ही ओवर में मारूंगा।’

कमाल की बात है कि इस बातचीत के तुरंत बाद तिलक अपनी टीम के मेन बॉलर मोहम्मद सिराज को गेंद थमाते हैं। इस ओवर में वैभव ने 2 चौके और 1 छक्का का जड़ दिया। इसके बाद वैभव ने तिलक की ओर देखकर हंसना शुरू कर दिया।

सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 44 रन की पारी खेली।

सूर्यवंशी ने 37 गेंद पर 44 रन की पारी खेली।

वैभव के शॉट्स के बाद सिराज को स्पेल से हटाया

सिराज पर वैभव के अटैकिंग शॉट्स के बाद तिलक वर्मा दबाव में आ गए। उन्होंने 8वें ओवर में इनफील्ड के ऊपर से चौके रोकने के लिए 5 बाउंड्री राइडर तैनात किए। इस ओवर में 14 रन पड़ने के बाद तिलक ने सिराज को स्पेल से भी हटा दिया।

वैभव ने सिराज की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

वैभव ने सिराज की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए

पहली पारी में सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें सीवी मिलिंद ने कैच आउट कराया। आउट होने से पहले उन्होंने ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे।

ईशान किशन ने नाबाद शतक लगाया

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। मैच की पूरी खबर पढ़ें…

————————————

वैभव सूर्यवंशी की यह खबर भी पढ़ें…

सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.