- Hindi News
- Sports
- US Open 2026 | Carlos Alcaraz Defeats Tommy Paul, Enters Quarter Final
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज और आर्यना सबालेंका ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मेंस सिंगल्स में दूसरी सीड अल्काराज ने अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। वहीं विमेंस सिंगल्स में टॉप सीड सबालेंका ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-3 से मात दी।
इस बीच US ओपन में दर्शकों और कंटेंट क्रिएटर्स के व्यवहार को लेकर विवाद भी सामने आया है। पॉइंट के दौरान फ्लैश, तेज आवाज और वीडियो बनाने की शिकायतों के बाद विंबलडन में इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट-क्रिएशन उपकरणों को लेकर सख्ती की तैयारी की जा रही है।
सबालेंका ने 3-1 से पिछड़ने के बाद लगातार 5 गेम जीते
टेलर टाउनसेंड ने मैच की शुरुआत में सबालेंका की पहली चार सर्विस गेम्स में से तीन में ब्रेक हासिल कर दबाव बनाया। हालांकि, सबालेंका ने जल्द ही लय हासिल कर ली। दूसरे सेट में 1-3 से पिछड़ने के बाद उन्होंने लगातार पांच गेम जीते और मैच अपने नाम किया।
इस जीत के साथ सबालेंका लगातार छठी बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका सामना छठी सीड और मौजूदा विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा से होगा। नोस्कोवा ने मार्ता कोस्ट्युक को 7-5, 5-7, 6-4 से हराया।
कलाई की चोट से वापसी के बाद अल्काराज की लगातार 18वीं ग्रैंड स्लैम जीत
दाहिनी कलाई की चोट के कारण चार महीने से ज्यादा समय तक कोर्ट से दूर रहने के बाद लौटे अल्काराज ने टॉमी पॉल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 6-4, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज कर ग्रैंड स्लैम में लगातार 18वीं जीत हासिल की। टूर्नामेंट में वह अब तक सिर्फ एक सेट हारे हैं।
अल्काराज अब क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के 8वीं सीड बेन शेल्टन से भिड़ेंगे। शेल्टन ने स्टेफानोस त्सित्सिपास को 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
5 अमेरिकी पुरुष अंतिम-16 में पहुंचे, अब 3 क्वार्टर फाइनल में
US ओपन के मेंस सिंगल्स में पांच अमेरिकी खिलाड़ी अंतिम-16 तक पहुंचे थे। इनमें टॉमी पॉल, बेन शेल्टन, लर्नर टिएन, फ्रांसिस टियाफो और एलेक्स माइकलसन शामिल थे। यह 1995 के बाद किसी ग्रैंड स्लैम में अमेरिकी पुरुष खिलाड़ियों की सबसे बड़ी संख्या थी।
क्वार्टर फाइनल में टियाफो और माइकलसन आमने-सामने होंगे, जबकि शेल्टन का सामना अल्काराज से होगा। टियाफो ने पूर्व चैंपियन डेनियल मेदवेदेव को 7-6(1), 6-4, 7-6(6) से हराया। माइकलसन ने टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 7-6(6), 6-4, 6-4 से मात दी। टियाफो-माइकलसन मुकाबले से सेमीफाइनल में एक अमेरिकी खिलाड़ी का पहुंचना तय है।
विमेंस सिंगल्स में पेगुला-नवारो का ऑल-अमेरिकन क्वार्टर फाइनल
महिला वर्ग में भी अमेरिका की दो खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। तीसरी सीड जेसिका पेगुला ने सोराना क्रिस्टिया को 6-3, 6-4 से हराया, जबकि एमा नवारो ने अन्ना कलिन्सकाया को सीधे सेटों में मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।
US ओपन में कंटेंट क्रिएटर्स के व्यवहार पर सवाल
US ओपन ने नए दर्शकों को टेनिस से जोड़ने के लिए करीब 100 कंटेंट क्रिएटर्स को मान्यता दी है। लेकिन टूर्नामेंट के दौरान पॉइंट के बीच वीडियो बनाना, तेज आवाज और फ्लैश लाइट के इस्तेमाल जैसी घटनाओं ने खिलाड़ियों का ध्यान खींचा है।
अमेरिकी स्टार कोको गॉफ ने कहा कि उन्हें इन्फ्लुएंसर्स के आने से परेशानी नहीं है, लेकिन मैच देखने वालों को टेनिस की एटिकेट का पालन करना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर फ्लैश फोटोग्राफी और पॉइंट के दौरान टिकटॉक वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई।
मनेरिनो बोले- US ओपन ‘चिड़ियाघर’ बनता जा रहा
फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी एड्रियन मनेरिनो ने भी न्यूयॉर्क के माहौल पर नाराजगी जताई। उन्होंने मैच के दौरान दर्शकों के स्टैंड्स में घूमने, शोर और कोर्ट के आसपास गांजे की गंध का जिक्र किया। मनेरिनो ने कहा कि टूर्नामेंट का माहौल ‘चिड़ियाघर’ जैसा होता जा रहा है।
विंबलडन में इन्फ्लुएंसर्स पर सख्ती की तैयारी
US ओपन के विवाद के बाद विंबलडन का आयोजन करने वाला ऑल इंग्लैंड क्लब इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर सख्त रुख अपना सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, विंबलडन में इन्फ्लुएंसर्स के लिए अलग accreditation category शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही रिंग लाइट और ऐसे दूसरे उपकरणों पर भी सख्ती की जा सकती है, जो मैच में बाधा डाल सकते हैं।
ऑल इंग्लैंड क्लब के मौजूदा नियमों में पहले से ऐसे सामान पर रोक है, जो मैच में खलल डाल सकते हैं। US ओपन में सामने आई घटनाओं के बाद इन नियमों को कंटेंट क्रिएटर्स के मामले में और सख्ती से लागू किए जाने की संभावना
