Headlines

Babar Azam Statement | Pakistan Team Selection Controversy PCB England Tour


एजबेस्टन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि इंग्लैंड दौरे के बीच मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से हटाने के फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए भी एक खबर थी।

बाबर ने मंगलवार को पहली बार इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें भी इसके बारे में बाद में पता चला। उन्होंने कहा- ‘यह PCB का फैसला था, इसलिए इस बारे में वही आपको बेहतर बताएंगे।’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड से लगातार 2 टेस्ट मैच हारने के बाद 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था। साथ ही हेडकोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था। उनकी जगह व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

इमाम और रिजवान के खिलाफ जांच पर भी बोले

PCB ने इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू की है। ऐसी चर्चा थी कि इमाम ने दूसरे टेस्ट में पिंडली की चोट का बहाना बनाया था।

पाकिस्तान में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में लिए थे। लंदन में उनके संपर्कों की जांच के लिए फोन का डेटा ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान लौटने के लिए कहा गया।

बाबर ने कहा कि उन्हें इस जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खिलाड़ियों को घर भेजने समेत किसी भी फैसले में शामिल थे, तो उन्होंने साफ कहा- ‘नहीं।’

चीफ सिलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने इस्तीफा दिया था

खिलाड़ियों से जुड़े इस विवाद के बाद चीफ सेलेक्टर मिस्बाह-उल-हक ने भी चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान की मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि फैसले से पहले उनसे सलाह नहीं ली गई थी।

उन्होंने लाहौर की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बैटिंग सलाहकार का पद भी छोड़ दिया। क्रिकइंफो के मुताबिक मिस्बाह ने ईमेल के जरिए बोर्ड को अपना इस्तीफा भेजा। हालांकि, PCB ने अब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

मिस्बाह ने 2017 में रिटायरमेंट लिया था। 2019 में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी।

मिस्बाह ने 2017 में रिटायरमेंट लिया था। 2019 में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी।

तीसरे टेस्ट में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती

इंग्लैंड में 0-2 से पिछड़ रही पाकिस्तान अब एजबेस्टन में 9 सितंबर से तीसरा और दौरे का आखिरी टेस्ट मैच खेलेगा। उसके सामने क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती होगी।

————————–

पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए

पाकिस्तान क्रिकेट ‘वेंटिलेटर पर’ है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.