Headlines

रिपोर्ट-UAE ने नेतन्याहू को हमास हमले की चेतावनी दी थी:10 दिन पहले ही जानकारी दी; इजराइली PM ऑफिस ने दावे को झूठ बताया




UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले से 10 दिन पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़े हमले की चेतावनी दी थी। इजराइली अखबार हारेत्ज की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। PMO ने इसे पूरी तरह झूठ बताया है। बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की चेतावनी दी थी रिपोर्ट के मुताबिक, बिन जायद ने कहा था कि हमले से बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है और इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है। हालांकि, नेतन्याहू के कार्यालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उस वक्त बिन जायद से बात नहीं की थी और UAE राष्ट्रपति से उन्हें कोई चेतावनी नहीं मिली थी। इस दावे पर UAE के विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *