दिल्ली कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला टी-20 तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जाएगा। BRICS समिट के कारण मैच टलने की खबरों के बीच दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने साफ किया कि उसे मैच स्थगित करने या जगह बदलने का कोई निर्देश नहीं मिला है।
DDCA ने कहा- मैच तय तारीख पर होगा
DDCA ने X पर लिखा- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद हमें जरूरी सहयोग और व्यवस्थाओं का भरोसा मिला है।

भारत मंडपम से 5 किमी दूर स्टेडियम
11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट होगी। इसका आयोजन भारत मंडपम में है, जो अरुण जेटली स्टेडियम से करीब 5 किलोमीटर दूर है। दोनों जगह महात्मा गांधी रोड से जुड़ी हैं। समिट के दौरान VVIP मूवमेंट के कारण सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन रहेंगे।
इस दौरान स्कूल और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। प्रशासन ने सड़कों पर आवाजाही को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
13 से 17 सितंबर तक तीन टी-20
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक होगी। तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 13 सितंबर को शाम 7 बजे शुरू होगा।

—————- सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा

भारत के तेज गेंदबाज हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। राणा अभी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और उन्हें फिट होने में और समय लगेगा। पढ़ें पूरी खबर…
