लाहौर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल जब्त कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अधिकारी फोन अनलॉक करवाकर उनमें मौजूद जानकारी हासिल कर सकते हैं।
NCCIA ने एक तीसरे पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी नोटिस भेजा है। हालांकि, उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है।
रिपोर्ट्स- ड्रेसिंग रुम से जानकारी लीक की गई थी
इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में 7 खिलाड़ियों को PCB ने टीम से रिलीज कर घर भेज दिया था। इनमें रिजवान और इमाम भी शामिल थे। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के दौरान टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक की गई थी।
PCB ने जांच पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बोर्ड ने यह भी नहीं बताया कि खिलाड़ियों के फोन अपने कब्जे में क्यों लिए गए।

PCB प्रवक्ता ने कहा था- अटकलों या दावों पर भरोसा ना करें
इससे पहले PCB प्रवक्ता आमिर मीर ने जानकारी दी थी कि खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर इंटरनल जांच शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि मीडिया में आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया।
आमिर ने कहा था- ‘PCB ऐसे मामलों को अपनी तय प्रक्रिया के मुताबिक संभालता है। यह PCB के नियमों के तहत हो रहा है। इसमें सभी संबंधित लोगों को उचित मौका दिया जा रहा है।’

PCB ने खिलाड़ियों के फोन जब्त किए थे
खिलाड़ियों के मोबाइल फोन मीडिया में जानकारी लीक होने के आरोपों की फोरेंसिक जांच के लिए लिए गए थे। टेस्ट सीरीज खत्म होने तक ये फोन बोर्ड के कब्जे में ही रहेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
PCB ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन खिलाड़ियों के फोन लिए गए हैं और इस कार्रवाई की वजह क्या है।
7 खिलाड़ी और 2 कोच पहले ही हटाए गए
पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में बड़ा फेरबदल किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों के साथ हेड कोच सफराज अहमदऔर बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफके को जिम्मेदारी सैंपी गई।
पाकिस्तान ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से और दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है।

————————-
पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
शोएब अख्तर बोले- पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर:मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं; मिस्बाह ने भी सिस्टम पर सवाल उठाए

पाकिस्तान क्रिकेट ‘वेंटिलेटर पर’ है और मौजूदा टीम से कोई उम्मीद नहीं बची है। इंग्लैंड दौरे पर लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने PCB और टीम की मौजूदा स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। पूरी खबर पढ़ें…
