Headlines

Sri Lanka Javelin Thrower Rumesh Pathirage Turkish Airlines Damage Case


  • Hindi News
  • Sports
  • Sri Lanka Javelin Thrower Rumesh Pathirage Turkish Airlines Damage Case

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियन गेम्स से पहले श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे के पांचों भाले हवाई सफर के दौरान क्षतिग्रस्त हो गए। 23 साल के पाथिरागे 13 सितंबर को बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट से श्रीलंका लौट रहे थे। इसी दौरान उनके भाले क्षतिग्रस्त हो गए।

पथिरागे ने कहा, ‘विमान के अंदर मेरे पांचों जीत दिलाने वाले भाले क्षतिग्रस्त हो गए। मैं इनका इस्तेमाल आगामी एशियन गेम्स, 2028 ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में करने की योजना बना रहा था।’ उन्होंने तुर्किश एयरलाइंस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

इसी साल तीन बार 90 मीटर से ज्यादा भाला फेंका

पाथिरागे के लिए यह सीजन शानदार रहा है। उन्होंने इस साल तीन बार 90 मीटर से ज्यादा दूरी तक भाला फेंका। ये तीनों थ्रो उन्हीं भालों से किए गए थे, जो फ्लाइट में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को हराया

जुलाई में ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पाथिरागे ने भारत के दो बार के ओलिंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। यह 1950 के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के एथलेटिक्स में श्रीलंका का पहला गोल्ड मेडल था।

पिछली 12 में से 11 इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं जीतीं

पाथिरागे ने अपनी पिछली 12 इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में से 11 में जीत दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने ब्रसेल्स में डायमंड लीग फाइनल का खिताब भी जीता था।

एशियन गेम्स में गोल्ड के दावेदार

जापान के आइची-नागोया में शनिवार से शुरू होने वाले एशियन गेम्स में पाथिरागे को मेंस की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ऐसे में उनके प्रमुख भालों का क्षतिग्रस्त होना प्रतियोगिता से पहले उनकी तैयारियों को प्रभावित कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *