Headlines

स्कॉटलैंड-वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड ने ब्रिटेन से आजादी मांगी:अलग होने पर पहली बार तीनों नेताओं की मीटिंग, कहा- लंदन हमें नहीं रोक सकता




स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड की आजादी की मांग करने वाली पार्टियों के नेता पहली बार एक साथ आए हैं। वेल्स की राजधानी कार्डिफ में हुई बैठक में तीनों ने कहा कि इन देशों के लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। उन्होंने ब्रिटेन की संसद वेस्टमिंस्टर को संदेश दिया कि वह लोकतांत्रिक तरीके से आजादी की मांग को रोक नहीं सकती। तीनों पार्टियां अपने-अपने क्षेत्रों को ब्रिटेन से ज्यादा अधिकार देने और आगे चलकर अलग देश बनाने की मांग करती हैं। हालांकि, आजादी के लिए जनमत संग्रह कब और कैसे कराया जाए, इस पर तीनों की राय एक जैसी नहीं है। तीनों नेताओं ने क्या कहा? बैठक के बाद जारी साझा समझौते में तीनों नेताओं ने कहा कि स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार है। यानी वे खुद तय करें कि भविष्य में ब्रिटेन के साथ रहना है या अलग होना है। समझौते में कहा गया कि वेस्टमिंस्टर की कोई भी सरकार लोकतांत्रिक तरीके से इस फैसले को रोक नहीं सकती। नेताओं ने यह भी कहा कि पहली बार ब्रिटेन के इन तीन हिस्सों में ऐसे फर्स्ट मिनिस्टर हैं, जो अपने क्षेत्रों की आजादी के समर्थक हैं। समझौते में यूरोप को लेकर भी कहा गया कि इन देशों का भविष्य यूरोपीय संघ (EU) में है। तीनों नेताओं का कहना है कि उनके आजादी के आंदोलनों को समर्थन मिल रहा है और आने वाले समय में ब्रिटेन की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। कार्डिफ यूनिवर्सिटी की लॉरा मैकएलिस्टर के मुताबिक, समझौते में ‘आत्मनिर्णय’ शब्द का इस्तेमाल सोच-समझकर किया गया है। उनके अनुसार, तीनों पार्टियां पहली बार मिलकर ब्रिटेन के संवैधानिक भविष्य का सवाल उठा रही हैं। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *