Headlines

Court Overturns Trump Media Ban


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन को फेडरल कोर्ट ने CNN, MS NOW और Politico के पत्रकारों का व्हाइट हाउस एक्सेस बहाल करने का आदेश दिया है। अमेरिकी जिला जज टिमोथी केली ने कहा कि इन तीनों मीडिया संस्थानों पर लगाया गया बैन अमेरिकी संविधान के खिलाफ हो सकता है।

जज केली ने गुरुवार को यह आदेश इन तीनों मीडिया संस्थानों की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई के दौरान दिया। CNN, MS NOW और Politico ने कहा था कि व्हाइट हाउस का एक्सेस रद्द करना उनके फर्स्ट अमेंडमेंट अधिकारों और उचित कानूनी प्रक्रिया के अधिकार का उल्लंघन है।

ट्रम्प ने 18 सितंबर को बैन का ऐलान किया था

ट्रम्प ने 18 सितंबर को CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने का ऐलान किया था। उन्होंने इन संस्थानों पर लगातार फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया था।

ट्रम्प ने यह भी चेतावनी दी थी कि भविष्य में दूसरे मीडिया संस्थानों पर भी ऐसा एक्शन लिया जा सकता है। जिस समय उन्होंने यह ऐलान किया, उस समय इन तीनों संस्थानों के पत्रकार व्हाइट हाउस के प्रेस क्षेत्र में मौजूद थे और रिपोर्टिंग कर रहे थे।

तीनों मीडिया संस्थानों ने कोर्ट में क्या कहा?

CNN, MS NOW और Politico ने कोर्ट में कहा कि व्हाइट हाउस का फैसला उनके फर्स्ट अमेंडमेंट अधिकारों का उल्लंघन करता है। अमेरिकी संविधान का फर्स्ट अमेंडमेंट अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी की सुरक्षा करता है।

मीडिया संस्थानों ने यह भी कहा कि उनका एक्सेस हटाने से पहले उन्हें उचित कानूनी प्रक्रिया का मौका नहीं दिया गया।

जज टिमोथी केली ने शुरुआती तौर पर माना कि इन तीनों मीडिया संस्थानों पर लगाया गया बैन संविधान के खिलाफ हो सकता है। इसके बाद उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को पत्रकारों का व्हाइट हाउस एक्सेस बहाल करने का आदेश दिया।

ट्रम्प पहले भी मीडिया पर सवाल उठाते रहे हैं

ट्रम्प 2016 से CNN की रिपोर्टिंग को लगातार ‘फेक न्यूज’ कहते रहे हैं। उनके कार्यकाल में पहले भी CNN के पत्रकारों का व्हाइट हाउस पास रोका जा चुका है।

ट्रम्प ने न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे बड़े अखबारों पर भी उनके खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए और आरोप लगाया कि ये संस्थान गलत नीयत से उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित करते हैं।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.