Headlines

Ganesh Visarjan 2026 LIVE | Hyderabad Mumbai Security Police CCTV Deployment


  • Hindi News
  • National
  • Ganesh Visarjan 2026 LIVE | Hyderabad Mumbai Security Police CCTV Deployment

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/रायपुर/पटना/लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश उत्सव का आज आखिरी दिन है। देशभर में लाखों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों, तालाबों, कृत्रिम विसर्जन कुंडों और झीलों में किया जाएगा।

तेलंगाना के हैदराबाद में विसर्जन के दौरान इलाकों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 25 से 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

हैदराबाद पुलिस ने निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए हैं। हुसैन सागर के आसपास ऊंची इमारतों पर करीब 100 कैमरे भी लगाए गए हैं।

जुलूसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी। झील के किनारे क्रेन, इमरजेंसी बोट, विशेषज्ञ गोताखोर और मेडिकल पोस्ट तैनात किए गए हैं।

इधर, मुंबई भर में 25,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 कुंड बनाए गए हैं।

देशभर में गणेश विसर्जन से जुड़ी तस्वीरें….

नई दिल्ली में अनंत चतुर्दशी से पहले विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को एक सजे-धजे ट्रक में रखकर ले जा रहे हैं।

नई दिल्ली में अनंत चतुर्दशी से पहले विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति को एक सजे-धजे ट्रक में रखकर ले जा रहे हैं।

कानपुर में गणेश उत्सव खत्म होने के बाद भक्त गंगा बैराज पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे हैं।

कानपुर में गणेश उत्सव खत्म होने के बाद भक्त गंगा बैराज पर विसर्जन के लिए भगवान गणेश की मूर्ति ले जा रहे हैं।

अनंत चतुर्दशी से पहले कानपुर के गंगा बैराज में भगवान गणेश के विसर्जन की तस्वीर।

अनंत चतुर्दशी से पहले कानपुर के गंगा बैराज में भगवान गणेश के विसर्जन की तस्वीर।

मुंबई में पिछले 10 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन

BMC के अनुसार, इस साल अब तक 12 दिनों तक चलने वाले त्योहार के दौरान डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन और सात दिन की अवधि में 1,63,386 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया है।

लातूर में तेज आवाज में DJ बजाने पर दो लोगों पर केस

महाराष्ट्र के लातूर जिले में तेज आवाज में DJ बजाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में वक्रतुंड गणेश मंडल के अध्यक्ष संदीप बालाजी शेलके भी शामिल हैं। दूसरे आरोपी की पहचान सिद्धेश्वर गोविंद दूधभाते के रूप में हुई है।

पुलिस ने बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान चलाए जा रहे शोर-प्रदूषण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, दोनों को तेज आवाज वाले DJ सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक के बारे में कई बार समझाया गया था, लेकिन उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.